---Advertisement---

Ola Electric की नई सीरीज S1 X, S1 X+, S1 Air और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिली 75000 से ज्यादा बुकिंग! जानें क्यों उतावले हो रहे लोग

Ola Electric: मशहूर इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की नई सीरीज एस 1 एक्स एस 1 एयर और एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च के दो हफ्ते के अंदर ही 75 हजार से अधिक बुकिंग मिली है। जानें क्या है पूरी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 30, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Ola Electric
Follow Us
---Advertisement---

Ola Electric: इंडिया की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) इन दिनों अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। 15 अगस्त को ओला इलेक्ट्रिकने अपने पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च किया था। कंपनी के नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लोगों का काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है। ऐसे में कंपनी ने एक बड़ी जानकारी दी है।

Ola Electric ने दी बड़ी जानकारी

ओला इलेक्ट्रिक ने दावा करते हुए कहा कि नई सीरीज को सिर्फ दो हफ्ते के अंदर ही 75000 से अधिक एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये नंबर्स और अधिक बढ़ने वाले हैं। कंपनी ने दावा किया है कि ICE स्कूटर की जगह जो ग्राहक S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीद रहे हैं उन्हें रखरखाव और फ्यूल से 2600 रुपये हर महीने की बचत हो रही है। साथ ही 30 हजार रुपये साल की सेविंग हो सकती है। वहीं, ओला ने ये भी दावा किया है कि जो कस्टमर्स S1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की योजना बना रहे हैं या खरीद चुके हैं, उन्हें 1900 रुपये महीने की बचत हो सकती है, साथ ही 23000 रुपये तक की सालाना सेविंग हो सकती है।

फीचर्स OLA S1 X
बैटरी2kwh-3kwh
रेंज91-151km
टॉप स्पीड90km

ये है OLA S1 X, S1 X+, S1 Air, S1 Pro की डिटेल

ओला इलेक्ट्रिक ने 15 अगस्त को S1X के तीन वेरिएंट लॉन्च किए थे। इसमें S1X+ में 3KWH की बैटरी दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 109999 रुपये है। इसके S1X में 2 और 3kwh की बैटरी दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 89999 रुपये है। वही, इसके S1 Pro में 4kwh की बैटरी दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 147499 रुपये है। ओला S1 एयर 3kwh की बैटरी दी गई है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 119999 रुपये है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Hilux

जुलाई 17, 2026

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026