---Advertisement---

Ola Roadster X Electric Bike सिंगल चार्ज पर दे सकती है 200KM की रेंज, ट्विन शॉक सस्पेंशन समेत लुभाएंगी ये धांसू खूबियां!

Ola Roadster X Electric Bike: ओला की पहली इलेक्ट्रिक बाइक एक बार चार्ज होने के बाद 200KM की रेंज दे सकती है। इसमें ट्विन शॉक सस्पेंशन समेत कई धांसू खूबियां युवाओं को लुभा सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Ola Roadster X Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Ola Roadster X Electric Bike: ओला इलेक्ट्रिक अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक उतारने के लिए तैयार है। ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक को पिछले साल टीज किया गया था। इसके बाद लॉन्च का इंतजार काफी लंबा हो गया है। मगर अब जल्द ही इंतजार खत्म हो जाएगा। Ola Electric ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि 5 फरवरी 2025 को इसे दुनिया के सामने लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले इसका डिजाइन, फीचर्स और बैटरी क्षमता की डिटेल इंटरनेट पर छाई हुई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस बाइक में 200KM की रेंज मिल सकती है।

Ola Roadster X Electric Bike युवाओं को कर सकती है आकर्षित

हालिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आ रही है कि ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक को एक बार फुल चार्ज करने पर 200KM की रेंज का लाभ लिया जा सकता है। इंटरनेट पर लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में फ्यूचरस्टिक डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें आइकोनिक एलईडी हैडलाइट्स, एलईडी डीआरएलएस के साथ 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए जाने की संभावना है। इसमें सिंगल पीस सीट के साथ ग्रैब रैल्स आने की भी उम्मीद है।

लीक खबरों के मुताबिक, इसमें ट्विन शॉक सस्पेंशन, फ्रंट व्हील पर डिस्क ब्रेक के जरिए Ola Electric युवाओं को आकर्षित कर सकती है। ओला इलेक्ट्रिक इस इलेक्ट्रिक बाइक को 3 वेरिएंट और 1 कलर विकल्प के साथ उतार सकती है।

Ola Roadster X Electric Bike की सामने आई झलक

सोशल मीडिया एक्स यानी ट्विटर पर ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक को 5 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। Ola Electric ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पेट्रोल बाइक का अपना समय था। अब यह हमारा समय है।’ इसके साथ ही कंपनी ने बाइक की झलक भी दिखाई है।

देखें वीडियो-

स्पेक्सओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक
बैटरी4.5kWh
रेंज200KM
पावर14.75bhp
रफ्तार2.8 सेकेंड में 0-40KM
टॉप स्पीड124KM

ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक का इनसे हो सकता है मुकाबला

ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Ola Roadster X Electric Bike में बैटरी के 3 ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें 2.5kWh बैटरी 117KM की रेंज, 3.5kWh बैटरी 159KM और 4.5kWh बैटरी 200KM की रेंज दे सकती है। यह स्पोर्ट्स, नॉर्मल और इको मोड्स के साथ दस्तक दे सकती है।

Ola Electric इस इलेक्ट्रिक बाइक में 124KM की टॉप स्पीड दे सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक में 4.3 इंच की एलसीडी स्क्रीन में कई फीचर्स मिल सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक इसे 75000 रुपये की शुरुआती एक्सशोरुम कीमत के साथ पेश कर सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी के लिए इसके लॉन्च का इंतजार करना होगा। ओला की इस इलेक्ट्रिक बाइक का मुकाबला Revolt RV400 और Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक से हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026