---Advertisement---

इस दिन से महंगा हो जाएगा Ola S1 Air Electric Scooter, अभी खरीदने पर हो सकती है आपकी बचत

Ola S1 Air Electric Scooter: देश की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक अपने दमदार मॉडल्स की वजह से काफी चर्चा बटोरती है। ऐसे में ओला ने एक बड़ी घोषणा की है। ओला के इस ऐलान के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हलचल मच गई है। दरअसल ओला इलेक्ट्रिक (Ola S1 ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 31, 2023 3:45 अपराह्न

Ola S1 Air Electric Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Ola S1 Air Electric Scooter: देश की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली ओला इलेक्ट्रिक अपने दमदार मॉडल्स की वजह से काफी चर्चा बटोरती है। ऐसे में ओला ने एक बड़ी घोषणा की है। ओला के इस ऐलान के बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हलचल मच गई है। दरअसल ओला इलेक्ट्रिक (Ola S1 Air Electric Scooter) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बीते रविवार को एक बड़ी जानकारी साझा की।

Ola S1 Air Electric Scooter Offer

भाविश अग्रवाल अपने ट्वीट में बताया कि ओला एस1 एयर हमारी उम्मीदों से आगे चला गया है। ऐसे में इसके रिजर्व कीमत को आगे बढ़ाते हुए अब इसे 15 अगस्त तक 1.1 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ऑफर 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। बढ़ती डिमांड की वजह से इस ऑफर को बढ़ाया गया है। आगे कहा गया है कि जल्दी खरीदों और जल्दी डिलीवर पाओ।

Ola S1 Air Electric Scooter को अभी खरीदें

ऐसे में अगर आप ओला एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास यही सबसे अच्छा मौका है। यहां पर आपको बता दें कंपनी की इस घोषणा से पहले इसकी कीमत 1.09 लाख रुपये थी, मगर अब इसमें 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये हो गई है। कहा जा रहा है कि ओला को इस ऐलान से काफी फायदा हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि ओला एस1 एयर कंपनी के एस1 प्रो का किफाएती वर्जन है।

Ola S1 Air Electric Scooter Specifications

फीचर्सOla S1 Air Electric Scooter
बैटरी4kwh
रेंज125km
टॉप स्पीड90km
चार्जिंग टाइम5 घंटे

ओला एस1 एयर में काफी शानदार खूबिया दी गई हैं। ये स्कूटर सिंगल वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन के साथ आता है। इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, कर्व बॉडी पैनल, सिंगल पीस सीट, फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। ये स्कूटर 3 बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें 3kwh, 4kwh और 4.5kwh बैटरी पैक शामिल है। इसमें 95 से लेकर 165km की रेंज मिलती है। इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज दिया गया है। इसका मुकाबला Ather 450X, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026