---Advertisement---

10090mAh की बैटरी के साथ टेक मार्केट को हिलाने आ रहा OnePlus का पहला Pad, स्पेसिफिकेशन पर हो जाएंगे फिदा

OnePlus Pad: मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने पहले टैबलेट को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इसको लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब खबर आई हैं कि आने वाली फरवरी के महीने में Oneplus इसे लॉन्च कर सकती है। वहीं यह भी ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: जनवरी 27, 2023 5:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Pad: मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने पहले टैबलेट को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इसको लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब खबर आई हैं कि आने वाली फरवरी के महीने में Oneplus इसे लॉन्च कर सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है इस वनप्लस इस Android बेस्ड टैबलेट को एरीज नाम से लॉन्च कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ये भी पढ़ें: लॉन्च होने से पहले जानें POCO X5 PRO और POCO X5 स्मार्टफोन की कंपैरिजन, इस दिन देंगे दस्तक!

OnePlus Pad की कीमत

अगर बात करें इस आने वाले OnePlus Pad के कीमत की तो इसको लेकर पहले भी कई बार इसकी कीमते सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह 2999 CNY यानी करीब 34500 भारतीय रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। इस टेबलेट को ग्रीन कलर में लाया जाएगा, लेकिन हो सकता है कि यह टैबलेट इसके रंग के अलावा कई और कलर ऑप्शन में भी आ सकता है।

OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें कि लीक्स खबरों के मुताबिक OnePlus Pad के इस पेड को Aries कोडनेम से दिया गया है। वहीं इसके पहले भी इसको लेकर ‘रीव्स’ कोडनेम के साथ पहले भी कई बार खबरें सामने आ चुकी हैं। इसके साथ ही खबरों से यह भी पता चलता है कि इसमें Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 6GB रैम के साथ में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें 12.4 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले और 10090mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: मार्केट में नए लुक के साथ धूम मचाने आ गई BOLERO NEO LIMITED EDITION, खासियत देख कहेंगे वाह…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026