---Advertisement---

Polaris Slingshot R: पहली नजर में चकरा जाएगा सिर! कार नहीं ये है 3 पहिए वाली सुपरबाइक, पासवर्ड से होती है अनलॉक

Polaris Slingshot R: दुनिया में पहली बार स्पोर्ट्स कार के लुक में सुपरबाइक आई है। इसे अमेरिका की कंपनी ने तैयार किया है। जानिए इसके खास फीचर्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2023 6:34 अपराह्न

Polaris Slingshot R
Follow Us
---Advertisement---

Polaris Slingshot R: भारत समेत दुनियाभर के ऑटो बाजार में काफी नए डिजाइन के साथ वाहन एंट्री ले रहे हैं। मगर अभी तक आपने कार जैसी बाइक नहीं देखी होगी। जी हां, ये कार नहीं बल्कि 3 पहिए की सुपरबाइक है। इस बाइक को पहली बार देखकर कोई भी चक्कर खा जाएगा। आपने शायद तीन पहिए वाला यामाहा का स्कूटर देखा होगा। मगर इस बाइक में स्पोर्ट्स कार का इंजन और लुक दिया गया है। इसके साथ ही इस बाइक में स्टेरिंग व्हील भी दिया गया है, तो जानिए क्या हैं इस अनोखी बाइक के सभी फीचर्स।

Polaris Slingshot R की जानकारी

दरअसल, पोलारिस स्लिंगशॉट आर को आगे से देखने से लगता है कि ये एक स्पोट्स कार है, मगर ये एक बाइक है। इसमें ड्राइवर के साथ आगे एक सवारी बैठ सकती है। इसे सुपरबाइक भी कहा जा रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका ने इस स्पेशल तरह की बाइख को तैयार किया है। इसमें आगे की तरफ 2 पहिए और पीछे की तरफ 1 पहिया दिया गया है।

ये भी पढ़ें: KTM RC125 के छक्के छुड़ाने आ रही Yamaha YZF-R15 V4 Bike! लॉन्च से पहले ही लुक और फीचर्स से उड़ाया गर्दा

पोलारिस कंपनी ने इसमें 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर के साथ इंजन दिया है। इतनी क्षमता पर ये बाइक 203एचपी की ताकत पैदा कर लेती है। ये बाइक सिर्फ 4.9 सेकेंड में ही 100km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 200km प्रति घंटा है।

Polaris Slingshot R के फीचर्स

मॉडलPolaris Slingshot R
इंजन2 लीटर
ताकत203bhp
टॉप स्पीड200km
100km4.9 सेकेंड
व्हीलबेस2667mm
फ्यूल टैंक37 लीटर
कलर5 कलर

 

पोलारिस कंपनी ने इस बाइक में दो सीट के साथ बीच में एक प्लेट दी है। कंपनी ने इसे चलाने के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी है। कंपनी ने इसमें 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, जिससे इसे लंबी दूरी के लिए लेकर जाया जा सकता है। इस बाइक में कोई भी दरवाजा या फिर रुफ नहीं दी गई है। कंपनी ने इसे पूरी तरह से क्रूजर सेगमेंट में तैयार किया है। इस बाइक का व्हीलबेस 2667mm है।

Polaris Slingshot R की कीमत

कंपनी ने इसमें की लैस एंट्री, 7 इंच का डिस्प्ले, नेविगेशन, यूएसबी टाइप कनेक्टिविटी, कंट्रोल बटन, एप्पल कार प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्पीकर सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इसे 5 रंगों में पेश किया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 33999 डॉलर है और 799 डॉलर का लॉजिस्टिक चार्ज अतिरिक्त है। इसकी भारतीय कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026