---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: बहन को दें कीमती तोहफा, Honda Activa 125 देखते ही हो जाएगी खुश!

Raksha Bandhan 2023: इस बार रक्षा बंधन 2023 पर बहन को होंडा कंपनी एक्टिवा 125 स्कूटर तोहफे में दे सकते हैं। इससे आपकी बहन काफी खुश हो जाएगी। इस स्कूटर में एक से बढ़कर एक खूबियां दी गई हैं। जानें क्या है इसकी कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 27, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: टू-व्हीलर सेगमेंट में जापान की कंपनी होंडा एक अच्छी कंपनी मानी जाती है। यही वजह है कि देश में काफी लोगों को होंडा पर भरोसा है। ये भी हो सकता है कि आपके पास होंडा कंपनी का कोई टू-व्हीलर हो। ऐसे में अगले कुछ दिनों में रक्षा बंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023) का त्योहार आ रहा है। इस खास पर्व पर आप अपनी बहन को एक खास उपहार दे सकते हैं। दरअसल हम होंडा कंपनी के एक्टिवा 125 (Honda Activa 125) स्कूटर की बात कर रहे हैं। इस स्कूटर में गजब का स्टाइल और शानदार खूबियां दी गई हैं। जानें क्या है इसकी सारी डिटेल।

Honda Activa 125 की खूबियां

एक्टिवा 125 चार वेरिएंट में आता है, जिनमें ड्रम, ड्रम अलॉय, डिस्क और एच स्मार्ट वेरिएंट शामिल है। इसमें कई कलर ऑप्शन दिए गए हैं। ये स्कूटर बीएस-6 के साथ सिंगल पॉड हैडलाइट दी गई है। इसमें बॉडी कलर्ड काउल, एपरॉन माउंटेड फ्रंट टर्न इंडीकेटर, बॉडी कलर्ड फ्रंट फेंडर, बॉडी पैनल पर क्रॉम गार्निश फिनिश दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एनहान्ड्स स्मार्ट पावर (ईएसपी) दिया गया है। इसमें सेमी डिजिटल ओडोमीटर दिया गया है। इसमें 12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

फीचर्सHonda Activa 125
इंजन124cc
ताकत8.19bhp
टॉर्क10.4nm
फ्यूल टैंक5.3 लीटर

Honda Activa 125 पावरट्रेन

होंडा एक्टिवा 125 में 124cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इतनी क्षमता पर ये 8.19bhp की ताकत और 10.4nm का टॉर्क देता है। इसके दोनों व्हील्स पर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसके ड्रम वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 79806 रुपये है। कंपनी की आधिकारिक साइट पर बताया गया है कि इसकी एक्सशोरूम कीमत बिना नोटिस के साथ बदलाव किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Yamaha Fascino 125

अप्रैल 16, 2026

Mahindra Thar Facelift

अप्रैल 16, 2026

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026