---Advertisement---

Honda Elevate के फीचर्स देखकर Kia Seltos और Hyundai Creta की क्या उड़ेगी नींद? इस दिन दे सकती है दस्तक

Honda Elevate: इंडिया की कार मार्केट में जिस एसयूवी का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है, वो है होंडा एलिवेट (Honda Elevate)। ऐसे में इस लाजवाब एसयूवी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि होंडा कंपनी एलिवेट एसयूवी को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 20, 2023 2:52 अपराह्न

Honda Elevate
Follow Us
---Advertisement---

Honda Elevate: इंडिया की कार मार्केट में जिस एसयूवी का सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है, वो है होंडा एलिवेट (Honda Elevate)। ऐसे में इस लाजवाब एसयूवी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि होंडा कंपनी एलिवेट एसयूवी को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि कंपनी अगले महीने मतलब सितंबर में 4 तारीख को होंडा एलिवेट को लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत की जानकारी भी साथ ही बता दी जाएगी। इस कार को 21000 रुपये की पेमेंट पर बुक किया जा सकता है। जानें क्या है पूरी जानकारी।

Honda Elevate का डिजाइन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होंडा ने एलिवेट को 7 मोनोटोन कलर ऑप्शन और 3 डबल टोन कलर ऑप्शन में उतार सकती है। होंडा की ये एसयूवी 4 वेरिएंट में ला सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस कार को हाइब्रिड इंजन के साथ नहीं लाया जाएगा। होंडा एलिवेट को अर्बन फ्रीस्टाइल डिजाइन में लॉन्च किया जाएगा। कार का एक्सटीरियर काफी मस्कुलर होने वाला है। एसयूवी का इंटीटियर प्रोग्रेसिव और प्रोटेक्टिव होगा। इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हैंडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स और एलईडी टर्न इंडीकेटर दिए जाएंगे।

Honda Elevate Features

इस गाड़ी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एबियंट लाइटिंग और इलेक्ट्रिक सनरुफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, एमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, रियर पार्किंग सेंसर और एडीएएस फीचर मिलेगा।

Honda Elevate Engine

होंडा एलिवेट में 1.5 लीटर 4 सिलेंडर के साथ पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये 119bhp की ताकत और 145nm का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल के साथ CVT गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इसकी माइलेज 16.92KM हो सकती है। इसकी संभावित एक्सशोरूम कीमत 11 से 17 लाख रुपये तक हो सकती है। इस एसयूवी का मुकाबला Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Hyundai Creta, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq, MG Astor और Citroen C3 Aircross से हो सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026