---Advertisement---

Renault Kwid vs Tata Tiago: किस कार में मिलते हैं ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, पैसे खर्च करने से पहले जान लें अंतर

Renault Kwid vs Tata Tiago: ऑटोमोबाइल सेगमेंट में इन दिनों एसयूवी कारों की धूम है। बीते काफी समय से फैमिली कारों की मांग में अच्छी तेजी आई है। इसी बीच अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आप इस खबर से मदद ले सकते हैं। हम इसमें दो कारों रेनॉ क्विड ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 21, 2023 12:32 अपराह्न

Renault Kwid vs Tata Tiago
Follow Us
---Advertisement---

Renault Kwid vs Tata Tiago: ऑटोमोबाइल सेगमेंट में इन दिनों एसयूवी कारों की धूम है। बीते काफी समय से फैमिली कारों की मांग में अच्छी तेजी आई है। इसी बीच अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे हैं तो आप इस खबर से मदद ले सकते हैं। हम इसमें दो कारों रेनॉ क्विड और टाटा टियागो (Renault Kwid vs Tata Tiago) के बीच अंतर करेंगे।

Renault Kwid की खूबियां

रैनॉ क्विड की इस कार में शानदार खूबियां दी गई हैं। इसमें एलईडी हैडलैंप, बड़ा फ्रंट बंपर, स्लेट ग्रिल, सी शेप एलईडी टेल लैंप, इंटीग्रेटेड स्पाईलर रुफ मिलता है। इस कार में 8 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। ब्लैक सेंट्रल कंसोल, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, फुली डिजिटल इंस्टूमेंट कलस्टर और रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलता है।

फीचर्सRenault Kwid इंजन डिटेल
इंजन0.8 लीटर पेट्रोल
ताकत53bhp
टॉर्क72nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

इस कार में सेफ्टी के लिए हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, ड्यूल एयरबैग्स और सीट बेल्ट रिमाइंर जैसे फीचर मिलते हैं। इस गाड़ी की एक्सशोरूम कीमत 469500 रुपये से लेकर 632500 रुपये (दिल्ली) है।

Tata Tiago के फीचर्स

टाटा मोटर्स की इस कार में कमाल की खूबियां दी गई हैं। इस कार में प्रोजेक्टर हैडलैंप, एलईडी DRLS, क्रॉम गार्निश्ड फ्रंट मोटिफ ग्रिल, क्रॉम गार्निश्ड टेल गेट्स, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रुफ, क्रॉम गार्निश्ड डोर हैंडल्स, क्रॉम गार्निश्ड फ्रंट फॉग लैंप, स्पोर्टी रियर स्पॉईलर मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। इसमें एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, फुली डिजिटल इंस्टूमेंट कलस्टर और 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके मैनुअल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 559900 रुपये से लेकर 724900 रुपये (दिल्ली) है।

फीचर्सTata Tiago इंजन डिटेल
इंजन1.2 लीटर
ताकत85bhp
टॉर्क113nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

ध्यान रहे यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है, किसी भी कार को खरीदने से पहले अपनी पसंद और अपने बजट का ध्यान रखें। साथ ही किसी कार एक्सपर्ट की एडवाइज भी लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra XUV 7XO Hybrid

मई 13, 2026

Kia Syros EV

मई 13, 2026

2027 Kia Sonet

मई 12, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मई 12, 2026

Skoda Slavia Facelift

मई 11, 2026

2027 Hyundai i20

मई 10, 2026