---Advertisement---

Renault Triber सेफ्टी के मामले में Maruti Ertiga से है ऊपर, सबसे किफाएती 7 सीटर कार में मिलती हैं कई रोचक खूबियां

Renault Triber: भारतीय बाजार में फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट का काफी जलवा है। जी हां, भले ही देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हो, मगर रेनॉल्ट की गाड़ियां भी काफी स्टाइलिश लुक के साथ एडवांस खूबियों से लैस होती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी छोटी कार के ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2024 6:27 अपराह्न

Renault Triber
Follow Us
---Advertisement---

Renault Triber: भारतीय बाजार में फ्रांस की कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट का काफी जलवा है। जी हां, भले ही देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हो, मगर रेनॉल्ट की गाड़ियां भी काफी स्टाइलिश लुक के साथ एडवांस खूबियों से लैस होती हैं।

ऐसे में अगर आप अपनी छोटी कार के बजाय नई 7 सीटर कार लेने की सोच रहे हैं तो समझिए आपका काम बन गया। रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) 7 सीटर कार सेगमेंट में मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) को कड़ी टक्कर देती है। आइए नीचे डिटेल में जानते हैं।

Renault Triber की खूबियां

आपको बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार है। इस कार में शानदार एक्सटीरियर डिजाइन के साथ बढ़िया कलर्स मिलते हैं। वहीं, इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर जैसी खूबियां मिलती है।

Renault Triber के सेफ्टी फीचर्स

गाड़ी में पुश बटन स्टार्ट और स्टॉप, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, थर्ड रो तक एसी वेंट्स दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए 4 एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। इस कार को ग्लोबल NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है। वहीं, मारुति अर्टिगा में तीन स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलती है।

Renault Triber का इंजन

इंजन1 लीटर
ताकत71bhp
टॉर्क96nm
गियरबॉक्स5 स्पीड मैनुअल और AMT
कीमत599500-897500 एक्सशोरूम

इस कार में 1 लीटर का NA पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 71bhp की ताकत और 96nm का टॉर्क पैदा करता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार की एक्सशोरूम कीमत 599500 रुपये से लेकर 897500 रुपये तक है। Maruti Ertiga की एक्सशोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 13.03 लाख रुपये है। ऐसे में मारुति अर्टिगा रेनॉल्ट ट्राइबर के मुकाबले अधिक महंगी 7 सीटर कार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026