---Advertisement---

Royal Enfield Bullet 650: टियरड्रॉप फ्यूल टैंक के साथ दस्तक दे सकती है मोस्ट पावरफुल बुलेट, सेफ्टी फीचर्स और परफॉर्मेंस आते ही मचा देगी तूफान; जानें लीक्स

Royal Enfield Bullet 650: आगामी रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 बाइक जल्द ही मार्केट में धूम मचा सकती है। इसमें अपीलिंग लुक के साथ दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही बेहद ही ताकतवर इंजन मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 26, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Royal Enfield Bullet 650
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड का नाम पढ़ते या सुनते ही सबसे पहले जेहन में पावरफुल बाइक का ख्याल आता है। अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की ऐसी ही छवि अपने दिमाग में रखते हैं, तो मुबारक हो, आप भी बाइक लवल हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मोटरसाइकिल मार्केट में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 जल्द ही बड़ा धमाका कर सकती है। इंटरनेट पर इसे लेकर कई तरह अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में हालिया रिपोर्ट्स में आगामी बाइक को लेकर बड़ी खास जानकारी बाहर आई है।

कब तक दस्तक देगी Royal Enfield Bullet 650?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 मोटरसाइकिल मार्च 2026 तक भारतीय बाजार में ग्रैंड एंट्री ले सकती है। बाइक प्रेमियों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की संभावित कीमत

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 बाइक का दाम 2.50 लाख रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है। हालांकि, कई अन्य रिपोर्ट्स में इस बात पर बल दिया गया है कि दो पहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड इसका शुरुआती दाम 2.80 लाख रुपये तय कर सकती है।

डिजाइन और फीचर्स से मचा सकती है तहलका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगामी रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का डिजाइन काफी आट्रैक्टिव रहने वाला है। हालिया लीक्स पर गौर करें, तो बुलेट 650 मोटरसाइकिल में लंबी और बेंच सीट का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही स्टील ट्यूबलर फ्रेम बाइक को अपीलिंग लुक प्रदान कर सकता है। इसके फ्रंट में 19 इंच के अलॉय व्हील और रियर में 18 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसमें एलईडी हेडलैंप, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और टियरड्रॉप फ्यूल टैंक को जोड़ सकती है। साथ ही सेमी डिजिटल कंसोल, ड्यूल चैनल एबीएस राइडर की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखेगी।

स्पेक्सरॉयल एनफील्ड बुलेट 650 की लीक डिटेल्स
इंजन648cc
पावर47bhp
टॉर्क52.3Nm
गियरबॉक्स6 स्पीड गियरबॉक्स
माइलेज40kmpl

कितना दमदार हो सकता है पावरट्रेन

वहीं, अपकमिंग रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 मोटरसाइकिल के पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 648cc का ट्विन इंजन देखने को मिल सकता है। यह 47bhp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा जा सकता है। इसमें काफी तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लगभग 40kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। हालांकि, अभी तक बाइक मेकर ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026