---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350: आइकॉनिक स्टाइल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट; 349cc का जबरदस्त इंजन देता है धांसू परफॉर्मेंस!

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक स्टाइल वाली मोटरसाइकिल में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसमें 349cc का जबरदस्त इंजन धांसू परफॉर्मेंस देता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2025 5:43 अपराह्न

Royal Enfield Classic 350
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350: दमदार मोटरसाइकिलों की लिस्ट में रॉयल एनफील्ड ने अपनी अलग पहचान बना रखी है। अगर आप रॉयल एनफील्ड बाइक के दीवानें हैं, तो इस खबर से आपको बेहतर जानकारी मिल सकती है। फेमस बाइक मेकर की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक आइकॉनिक स्टाइल के साथ मार्केट में खूब वाह-वाही बटोरती है। ऐसे में अगर आप इन दिनों किसी पावरफुल मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं, तो इस बाइक के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डाल सकते हैं।

Royal Enfield Classic 350 को आइकॉनिक स्टाइल बनाता है स्पेशल!

जब भी पावरफुल बाइक लेने का विचार करें, तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को जरूर याद करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस बाइक में एक नहीं, बल्कि कई एडवांस खासियतों को शामिल किया गया है। इस क्रूजर स्टाइल बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ट्रिपमीटर, स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, इंजन किल स्वीच की सुविधा भी मिलती है। बाइक मेकर ने इसमें एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। इसके साथ ब्रेक और क्लच लीवर भी जोड़े गए हैं। रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस के साथ फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।

स्पेक्सरॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
इंजन349cc
पावर20bhp
टॉर्क27nm
गियरबॉक्स5 स्पीड

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में मिलता है पावरफुल 349cc का इंजन

अगर आप ऑफरोडिंग के लिए किसी क्रूजर स्टाइल बाइक को घर लाने की सोच रहे हैं, तो Royal Enfield Classic 350 आपको जानदार परफॉर्मेंस देती है। इसमें 349cc का सिंगल सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है। यह 20bhp की पावर और 27nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसमें BS6 एमिशन टाइप मिलता है।

रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक के फ्रंट व्हील में टेलीस्कोपिक और रियर व्हील में ट्विन शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन देखने को मिलता है। इसके 18 इंच के वायर स्पोक व्हील्स राइडर्स को बेहतर राइडिंग प्रदान करने में मदद करते हैं। इस बाइक की एक्शोरूम कीमत 193080 रुपये दिल्ली रखी गई है। इस बाइक का मुकाबला Honda CB350 बाइक से होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026