---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350: युवाओं ने जमकर खरीदी यह जानदार क्रूजर बाइक, माइलेज जानकर आपका भी कर सकता है खरीदने का दिल

Royal Enfield Classic 350: अप्रैल 2025 में युवाओं ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक को जमकर खरीदा। यह जानदार क्रूजर बाइक दमदार माइलेज के साथ आती है। इसके फीचर्स आपके आकर्षित कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2025 5:42 अपराह्न

Royal Enfield Classic 350
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Classic 350: क्रूजर बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का काफी तगड़ा बोलबाला है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक ने बीते महीने अप्रैल में काफी धूम मचाई है। ‘TV9 Hindi’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 के दौरान रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रही। रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की 26801 यूनिट्स की सेल दर्ज हुई। इस बाइक को युवाओं ने जमकर खरीदा और रॉयल एनफील्ड की नंबर वन सेलिंग बाइक बना दिया।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की धाकड़ स्टाइलिंग

बता दें कि Royal Enfield Classic 350 क्रूजर बाइक में काफी शानदार स्टाइलिंग देखने को मिलती है। इस बाइक में LED हैडलाइट, एडजेस्टेबल ब्रेक, क्लच लीवर को भी शामिल किया गया है। साथ ही बाइक में निफ्टी गियर पॉजिशन इंडीकेटर भी देखने को मिलता है। बाइक पर शानदार बॉडीवर्ड देखने को मिलता है। 18 इंच के स्पोक व्हील्स इसकी बड़ी ताकत है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के जानदार फीचर्स

क्रूजर बाइक कैटेगरी की धांसू मोटरसाइकिल में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ट्रिपर नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सिंगल चैनल के साथ एबीएस की सुविधा दी गई है। बाइक के फ्रंट व्हील में डिस्क और रियर व्हील में ड्रम दिया गया है। बाइक मेकर ने आगे के पहिए पर टेलीस्कोपिक और रियर व्हील पर ट्विन शॉर्क ऑब्जर्वर सस्पेंशन देखने को मिलता है।

Royal Enfield Classic 350 Mileage

बाइक मेकर ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक में 349cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 20.2bhp की ताकत और 27Nm का टॉर्क पैदा होता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। ‘Bikewale’ के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की माइलेज 34KMPL रह सकती है।

स्पेक्सरॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
इंजन349cc
पावर20.2bhp
टॉर्क27Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज34KMPL

Royal Enfield Classic 350 Price in India

अगर आप इस धाकड़ क्रूजर बाइक को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इसकी कीमत भी जाननी चाहिए। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमत 195300 रुपये एक्सशोरुम दिल्ली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026