Royal Enfield Electric Bike: मोटरसाइकिल मार्केट में किसी को रॉयल एनफील्ड बाइक के बारे में बताने की जरूरत पड़ती है? जाहिर सी बात है कि आप कहेंगे नहीं। ऐसे में अब कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर चुकी है, यह भी जानते ही होंगे। पिछले दिनों रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। यही वजह है कि इंटरनेट पर बस रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की ही चर्चा हो रही है।
Royal Enfield Electric Bike का डिजाइन
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन आम इलेक्ट्रिक बाइक के मुकाबले काफी अलग और खास होगा। बाइक में सेकेंड वर्ल्डवार से प्रेरित हैरिटेज अंदाज और आज का मॉडर्न टच देखने को मिल सकता है। इसमें बॉबर स्टाइल स्टांस और एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललैंप मिल सकते हैं।
रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में मिलेंगे दमदार फीचर्स
कुछ अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में यूनिक स्टाइल की टीएफटी डिस्प्ले आने का अनुमान है। सर्कुलर शेप में दमदार टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। इसमें ट्रैक्टन कंट्रोल, एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक और क्रूज कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है।
मैग्नेशियलम बैटरी देगी धांसू रेंज
इसके अलावा, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में एलिम्यूनियम चेसिस के साथ मैग्नेशियलम बैटरी मिलने की उम्मीद है। यह सिंगल चार्ज पर 200 से 300 किलोमीटर की रेंज प्रदान कर सकती है। साथ ही फास्ट चार्जर भी जोड़ने की योजना है।
कब तक होगी लॉन्च? लीक हुई कीमत
इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को अप्रैल में नवरात्रों के दौरान भारतीय बाजार में लॉन्च करने की प्लानिंग है। वहीं, इसका प्राइस 2 से 3 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक बाइक मेकर ने इस बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।
