---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike: युवाओं की बनेगी फेवरेट! स्टाइल से लेकर सेफ्टी तक में साबित होगी धुरंधर; क्या धांसू रेंज के साथ लेगी एंट्री?

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को साल के आखिर तक इंडियन मार्केट में उतारने की योजना है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स के साथ धाकड़ रेंज आने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 14, 2026 4:16 अपराह्न

Royal Enfield Electric Bike
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Electric Bike: इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में आज भी लोगों के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। ओला रोडस्टर एक्स, अल्ट्रावायलट एफ77, ओबेन रोर और रिवोल्ट आरवी 400 जैसे कुछ ही ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में इंडिया के बाइक बाजार में अपनी धाक जमाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड ईवी सेगमेंट में जोरदार एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। ऐसे में दो पहिया वाहन कंपनी ने इस साल अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। जी हां, कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को इसी साल मार्केट में उतारा जा सकता है।

Royal Enfield Electric Bike का डिजाइन और फीचर्स बनाएंगे दीवाना

वहीं, इसके डिजाइन की बात करें, तो रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। फ्रंट साइड पर नई शेप का एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएलएस के साथ मॉडर्न लुक के साथ ग्राफिक्स आने की उम्मीद है। इसके रियर में एलईडी टेललैंप और स्लीक डिजाइन देखने को मिल सकता है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक में हल्का एल्युमिनियम फ्रेम और रेट्रो-स्टाइल डिजाइन शामिल कर सकती है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी इसमें कई आधुनिक टेक कनेक्टिविटी फीचर को शामिल कर सकती है। इसमें टीएफटी डिस्प्ले, ओटीए अपडेट जैसे फीचर्स आ सकते हैं। इसमें सुरक्षा के लिए एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक की सुविधा देखने को मिल सकती है।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक में कितनी होगी रेंज?

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक बाइक में कंपनी 450cc और 650cc मोटरसाइकिलों के बीच रख सकती है। इस ईवी बाइक में 4 से 5kWh की बैटरी को जोड़ सकती है। साथ ही इसमें बैटरी की सेफ्टी के लिए बढ़िया रेटिंग और खूबियां देखने को मिल सकती हैं। यह फुल चार्ज पर 100 से 120 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 100 से 110kmph रहने का अनुमान है। कंपनी इसे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतारकर ऑफरोडिंग सेगमेंट में बड़ा धमाल मचा सकती है।

कब होगी लॉन्च और क्या है अनुमानित प्राइस?

उधर, रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्च डेट को लेकर बताया जा रहा है कि इसे अप्रैल से मई के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है। इसका संभावित दाम 2 से 3 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बाइक को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026