---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 450: पहाड़ों के सफर को दुगना करने आ रहा रॉयल एनफिल्ड का नया मॉडल, स्टाइलिश लुक से जीता लड़कों का दिल

Royal Enfield Himalayan 450: Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारतीय ऑटो बाजार के लिए वो बाइक निर्माता कंपनी है जिसके अपकमिंग मॉडल का इंतेजार शायद ग्राहक सबसे बेताबी से करता है। इसके आने वाले मॉडल को लेकर बाजार की अटकलें वैसे ही तेज रहती हैं। इसी क्रम में रॉयल एनफील्ड ने अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल Himalayan 450 (हिमालयन ...

Read more

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 18, 2023 11:00 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 18, 2023 12:01 अपराह्न

Royal Enfield Himalayan 450
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan 450: Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) भारतीय ऑटो बाजार के लिए वो बाइक निर्माता कंपनी है जिसके अपकमिंग मॉडल का इंतेजार शायद ग्राहक सबसे बेताबी से करता है। इसके आने वाले मॉडल को लेकर बाजार की अटकलें वैसे ही तेज रहती हैं। इसी क्रम में रॉयल एनफील्ड ने अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल Himalayan 450 (हिमालयन 450) को लेकर एक टीजर जारी किया है जिसमें हिमालयन 450 (Himalayan 450) को अलग-अलग रंग में और अलग एंगल से देखने में मदद मिल रही है। इसको लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है और कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही बाजार में उतार सकती है।

RE Himalayan 450 के डिजाइन

411 सीसी इंजन क्षमता के साथ आने वाली इस Himalayan 450 के क्या ही कहने। इसके दमदार लुक इसको खास बनाते हैं। जारी हुए टीजर को देखने से पता चलता है कि इसमें सामने के हिस्से में एक बड़ी विंडस्क्रीन के साथ फ्रंट गार्ड है जो कि घटना की स्थिती में बाइक की सुरक्षा करने में मदद करेगा। वहीं इसके केज पर रॉयल एनफील्ड की बैजिंग देखने को मिल सकती है जो कि इसके लुक को और खास बनाती है।

RE Himalayan 450 के इंजन और गियर बॉक्स

इसके इंजन को लेकर कहा जा रहा है कि हिमालयन में ऑयल-कूल्ड 411 सीसी, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन उपलब्ध है जो कि 25 BHP का पावर और 32 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इससे बाइक को चलने में मदद मिलेगी। वहीं गियर बॉक्स को लेकर खबर है कि अपने पुराने मॉडल के तर्ज पर ही इसमें 5 पैटर्न के गियर बॉक्स हो सकते हैं। वहीं Himalayan 450 में एडिशनल फीचर भी जोड़े जा सकते हैं जिससे की इसे ऑफ रोड का सफर आसानी से तय किया जा सके।

RE Himalayan 450 के अन्य फीचर व अनुमानित कीमत

RE Himalayan 450 के ब्रेक और सस्पेंशन को लेकर जो खबरे सामने आई हैं उसके आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें आगे के हिस्से में अप-साइड डाउन फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक सस्पेंशन उपलबेध होगा। वहीं ब्रेकिंग फीचर पर हो रही चर्चा को लेकर बता दगें कि इसमें आगे और पीछे के दोनो व्हील्स में डिस्क ब्रेक देखने को मिलेंगे। इसकी अनुमानित कीमत को लेकर बता दें कि RE Himalayan 450 के मौजूदा मॉडल की कीमत 2.20 लाख के आस-पास है। ऐसे में इस नए मॉडल को लेकर संभावना जताई जा रही है कि इसकी कीमत 2.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026