---Advertisement---

बड़ा बैटरी पैक और शानदार रेंज के साथ आ सकती है Royal Enfield Himalayan Electric, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!

Electric Royal Enfield Himalayan: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। ओला इलेक्ट्रिक अपने दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के दम पर टॉप की इलेक्ट्रिक कंपनी है। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इलेक्ट्रिक बाइ­­क की बात करें तो कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि मशहूर बाइक ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 5, 2023 4:19 अपराह्न

Royal Enfield Himalayan Electric
Follow Us
---Advertisement---

Electric Royal Enfield Himalayan: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की अच्छी-खासी मांग बनी हुई है। ओला इलेक्ट्रिक अपने दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के दम पर टॉप की इलेक्ट्रिक कंपनी है। वहीं, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इलेक्ट्रिक बाइ­­क की बात करें तो कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि मशहूर बाइक कंपनी रॉयल एनफील्ड जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लाने वाली है। कई खबरों में ये भी दावा किया जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड चुपचाप इलेक्ट्रिक वेरिएंट वाली दमदार बाइक हिमालयन (Electric Royal Enfield Himalayan) पर काम कर रही है। हालांकि, अभी तक सिर्फ संभावित जानकारी है।

Electric Royal Enfield Himalayan की संभावित जानकारी

खबरों में कहा जा रहा है कि रॉयल एनफील्ड एक नए प्लेटफॉर्म पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश करेगी। इसके लिए कंपनी काफी जोरो-शोरो से काम कर रही है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक बाइक हिमालयन हो सकती है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बाइक हिमालयन अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक होगी। इसमें शानदार बैटरी पैक दिया जाएगा। इस वजह से इसकी रेंज भी काफी अच्छी होगी। यही वजह है कि इलेक्डट्रिक बाइक की कीमत ज्यादा हो सकती है। मगर इसे बेहद ही कमाल की खूबियों के साथ उतारा जा सकता है।

Electric Royal Enfield Himalayan की अनुमानित कीमत

ये बाइक 450cc सेगमेंट में आ सकती है। भारतीय बाजार में ये बाइक 2025 तक दस्तक दे सकती है। इस बाइक की सीधी टक्कर ट्रॉयंफ और हार्ले डेविडसन से हो सकती है। कहा जा रहा है कि ये बाइक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से तैयार की जाएगी। इसकी शुरुआती एक्सशोरुम कीमत 7 से 8 लाख रुपये हो सकती है। मालूम हो कि रॉयल एनफील्ड इस बाइक के अलावा कई और मोटरसाइकिल को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026