---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan Electric: बड़ी विंडस्क्रीन के साथ सिंगल सीट सेटअप, बड़ी बैटरी दे सकती है तगड़ी रेंज, लीक में सामने आई संभावित कीमत

Royal Enfield Himalayan Electric: फेमस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। इस बाइक बड़ी विंडस्क्रीन के साथ सिंगल सीट सेटअप मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 12, 2025 4:36 अपराह्न

Royal Enfield Himalayan Electric
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Himalayan Electric: इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग ने कई वाहन निर्माताओं को अपने फेमस इलेक्ट्रिक वाहन लाने पर मजबूर कर दिया है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटर्स, सुजुकी मोटर्स, टीवीएस और बजाज जैसी नामचीन कंपनियों का नाम आता है। इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड बाइक मेकर का नाम भी शुमार कर लीजिए। जी हां, रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में अपने एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से कुछ फोटो को शेयर किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फोटो रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक बाइक की है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक की सामने आई फोटो

बाइक मेकर ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘हिमालय में टीम के साथ वह काम करना जो हमें सबसे अधिक पसंद है!’ इसके साथ ही कुछ फोटो को पोस्ट किया है। हालांकि, रॉयल एनफील्ड ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह तस्वीरें Royal Enfield Himalayan Electric की है या नहीं। मगर ‘HT Auto’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड अपनी आगामी इलेक्ट्रिक बाइक हिमालयन की टेस्टिंग लद्दाख में कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड ने रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक के साथ रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 बाइक की भी फोटो शेयर की हैं।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक की लीक हुई बैटरी और रेंज

‘HT Auto’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Royal Enfield Himalayan Electric में बड़ी विंडस्क्रीन देखने को मिल सकती है। LED हैडलैंप, इंटीग्रेटिड टर्न इंडीकेटर, रियर लाइट कलस्टर और सिंगल सीट सेटअप दिया जा सकता है। इस बाइक में दमदार स्टोपिंग के लिए डिस्क ब्रेक दोनों व्हील्स पर मिल सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि बाइक में बड़ी बैटरी पैक दी जा सकती है। फिलहाल बैटरी क्षमता की कोई भी डिटेल सामने नहीं आई है। मगर दावा किया गया है कि इसमें 50kWh की बैटरी जोड़ी जा सकती है। यह बाइक सिंगल चार्ज पर 250KM से अधिक की रेंज प्रदान कर सकती है।

Royal Enfield Himalayan Electric Price

वहीं, अगर रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक की कीमत की बात करें, तो इसका दाम प्रीमियम कैटेगरी में आ सकता है। आगामी एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक की कीमत 7 लाख रुपये से ऊपर रहने की संभावना जताई जा रही है।

Royal Enfield Himalayan Electric Launch Date in India

इंटरनेट पर काफी लोग रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक की लॉन्च डेट खोज रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक की इंडिया में लॉन्च डेट साल 2026 की शुरुआत में हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Fortuner Leader Edition 2026

अक्टूबर 10, 2026

Renault Duster Hybrid

अक्टूबर 9, 2026

Suzuki Small Electric Car Sky EV

अक्टूबर 8, 2026

Mahindra Thar Electric

अक्टूबर 5, 2026

Honda 0 Alpha EV

अक्टूबर 3, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अक्टूबर 2, 2026