---Advertisement---

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey: ज्यादा आराम के साथ मिलेगा बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस, USB टाइप सी चार्जिंग पोर्ट समेत जानें धांसू अपग्रेड्स

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey: रॉयल एनफील्ड बाइक कंपनी ने अपनी धांसू बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे कलर के साथ बाइक में कई खास बदलाव किए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2025 1:04 अपराह्न

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey
Follow Us
---Advertisement---

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey: दो पहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड ने कुछ टाइम पहले ही अपनी धाकड़ मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को मार्केट में उतारा था। ऐसे में अब टू व्हीलर कंपनी ने रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे वेरिएंट में कई अपग्रेड्स किए गए हैं। अगर आप किसी दमदार इंजन वाली बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस पावरफुल ऑप्शन को चुन सकते हैं।

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey Price

मशहूर दो पहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे की कीमत 176750 रुपये एक्सशोरूम चेन्नई रखी है।

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे वेरिएंट बाइक में हुए ये खास बदलाव

नई बाइक Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey के डाइमेंशन की बात करें, तो इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस को थोड़ा बेहतर किया गया है। साथ ही बाइक की सीट हाइट 790mm रघी गई है। मोटरसाइकिल का कर्ब वजन 181 किलोग्राम है। बाइक में मैट बॉडी पेंट के साथ नियॉन येलो एक्सेंट इसे स्टाइलिश लुक प्रदान करता है। इसके साथ मोटरसाइकिल के रियर व्हील पर नया सस्पेंशन देखने को मिलता है। कंपनी ने बाइक की सीटिंग पॉजिशन को आरामदायक बनाया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा में कम थकान होगी। बाइक में LED हेडलैंप, ट्रिपर नेविगेशन पॉड और USB टाइप सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा शामिल की गई है।

स्पेक्सरॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे
इंजन349cc
पावर20.2bhp
टॉर्क27Nm
गियरबॉक्स5 स्पीड
माइलेज36KMPL

Royal Enfield Hunter 350 Graphite Grey Mileage

वहीं, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे वेरिएंट बाइक में पावरट्रेन को समान रखा गया है। इस नए वेरिएंट में भी 349cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक 20.2bhp की ताकत और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लीपर क्लच की सुविधा देखने को मिलती है। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ग्रेफाइट ग्रे की माइलेज 36KMPL रह सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 2026

फ़रवरी 28, 2026

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026