---Advertisement---

Skoda Enyaq Facelift: मॉर्डन सॉलिड फ्रंट डिजाइन के साथ धूम मचा सकती है मिड साइज Electric SUV, जानें लीक खासियतें

Skoda Enyaq Facelift: स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 का फ्रंट डिजाइन सामने आ गया है। Skoda Enyaq Facelift 2025 Release Date को लेकर लीक्स में बड़ा खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2024 1:50 अपराह्न

Skoda Enyaq Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Skoda Enyaq Facelift: कुछ घंटों बाद साल 2024 खत्म हो जाएगा। मगर इससे पहले मशहूर कार मेकर स्कोडा ने अपनी अपकमिंग Electric SUV स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट से पर्दा उठा दिया है। जी हां, इस वक्त इंटरनेट पर Skoda Enyaq Facelift 2025 इलेक्ट्रिक एसयूवी छाई हुई है। स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 को लेकर कई दिनों से चर्चा थी कि इसका डिजाइन कुछ स्पेशल रहने वाला है। ऐसे में अब इसकी जानकारी सामने आ गई है।

Skoda Enyaq Facelift में मिल सकता है मॉर्डन लुक

कार निर्माता स्कोडा ने स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। टीजर से पता चलता है कि Skoda Enyaq Facelift 2025 Electric SUV को मिड साइज सेगमेंट में उतारा जा सकता है।

स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 के डिजाइन की बात करें इसके फ्रंट में मॉर्डन सॉलिड लुक मिलने की आशंका है। इसमें एलईडी मैट्रिक हैडलाइट्स, एलईडी डीआरएलएस और ब्लैंक्ड ऑफ पैनल में इल्यूम्यूनिटेड ग्रिल आने की संभावना है। स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट में फ्रंट बंपर पर एलईडी लाइटबार भी दिया जा सकता है।

Skoda Enyaq Facelift 2025 की लीक खासियतें

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 इलेक्ट्रिक एसयूवी के रियर लुक को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। मगर लीक के अनुसार, स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 में सी शेप में एलईडी टेललैंप्स, रुफ माउंटेड स्पॉइलर, इंट्रीगेटिड ब्रेक लैंप और प्रीमियम स्टाइल दिया जा सकता है। वहीं, कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस Electric SUV में 77kwh की बैटरी पैक में 513KM की रेंज मिल सकती है। लीक जानकारी के मुताबिक, कंपनी इसके साथ 125kw का डीसी फास्ट चार्जर दे सकती है।

स्पेक्सस्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट
रेंज513KM
बैटरी77kwh
पावर261bhp
स्पीड6.9 सेकेंड में 100KM की रफ्तार

Skoda Enyaq Facelift 2025 Release Date (संभावित)

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 रिलीज डेट 2025 का मिड ईयर हो सकती है। दावे के मुताबिक, इस एसयूवी को India Mobility Expo 2025 में रिवील किया जा सकता है। स्कोडा एन्याक फेसलिफ्ट 2025 Electric SUV की कीमत 50 से 60 लाख रुपये एक्सशोरुम हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026