---Advertisement---

Skoda Peaq Electric SUV: 600 की रेंज, 1000 लीटर का बूट स्पेस! 7 सीटें और लीक फीचर्स देख कहेंगे चलता-फिरता बिजली घर

Skoda Peaq Electric SUV: स्कोडा पीक 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कई सारे स्मार्ट फीचर्स दे सकती है। ये कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी गाड़ी बताई जा रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 31, 2026 5:50 अपराह्न

Skoda Peaq Electric SUV
Follow Us
---Advertisement---

Skoda Peaq Electric SUV:  स्कोडा अपनी सेडान और प्रीमियम एसयूवी गाड़ियों के लिए जानी जाती है। इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां स्कोडा ऑक्टेविया, कुशाक, स्लाविया, कायलाक और कोडिएक हैं। लेकिन कंपनी अब नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है। स्कोडा पीक इलेक्ट्रिक एसयूवी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसका कारण 7 सीटें, और 600 किमी से ज्यादा की लंबी रेंज बताया जा रहा है। हालंकि अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स ने ईवी मार्केट में खलबली मचा दी है।  कंपनी की ये एक फ्लैगशिप कार है, जिसे  ग्लोबल लेवल पर 2026 में ही लॉन्च करने की तैयारी है।

Skoda Peaq Electric SUV की संभावित बैटरी, रेंज और स्पीड

स्कोडा पीक इलेक्ट्रिक एसयूवी में 63 kWh और 91 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं। ये बैटरी लिथियम आयन की हो सकती है। जिसके कारण ये बेहद सुरक्षित हो सकती है। ये 7 सीटर कार 460 किलोमीटर की रेंज से लेकर 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें कंपनी सिंगल और ड्यूल दो तरह के मोटर सेटअप दे सकती है। खबरों की मानें तो ये 180 किमी/घंटे तक की टॉप स्पीड मिल सकती है।  डीसी सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इससे 30 मिनट के अंदर 10 फीसदी से लेकर 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

स्कोडा पीक इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या मिल सकता है यूनिक?

इसमें कंपनी कुछ लग्जरी फीचर्स दे सकती है। AGR-सर्टिफाइड मसाज सीटें, इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक सनरूफ, बायडायरेक्शनल चार्जिंग, वाइपर आर्म में इंटीग्रेटेड वॉशर और फ्लश-रिट्रैक्टिंग डोर हैंडल्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। ये खूबियां गाड़ी को पहले से बेस्ट और प्रीमियम बना सकती हैं।

इंटीरियर में क्या मिल सकता है नया?

स्कोडा पीक इलेक्ट्रिक 7 कार में नया एंड्रॉइड-बेस्ड सॉफ्टवेयर मिल सकता है। वहीं, 13.6-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और 10-इंच का डिजिटल क्लस्टर मिल सकता है। राइडिंग का आनंद देने के लिए कंपनी इसमें Sonos का प्रीमियम साउंड सिस्टम जोड़ सकती है।

स्कोडा  की सबसे लंबी SUV  होगी!

ये स्कोडा की फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। जिसे कंपनी 4.9 मीटर लंबा बना सकती है। ये कंपनी की अब तक की सबसे लंबी और चौड़ी गाड़ी रहने वाली है। इसमें कंपनी 21 इंच के टायर दे सकती है। खबरों की माने तो इसमें 1000 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल सकता है। इसका फ्रंट मॉर्डन सॉलिड बताया जा रहा है।

सेफ्टी फीचर्स

दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इस कार में लेवल 2 प्लस की सेफ्टी देना जा रही है। यात्री और ड्राइवर की सुरक्षा के लिए रडार , कैमरा और खास तरह के सेंसर्स कंपनी दे सकती है। इसमें पैसिव सेफ्टी और कई सारे एयरबैग मिल सकते हैं। ये सिर के अलावा बॉडी के सार पार्ट की सुरक्षा करेंगे। इसमें पार्किंग से लेकर इमरजेंसी डोर जैसे बहुत सारे फीचर्स मिल सकते हैं।

Skoda Peaq Electric SUV की  अनुमावित कीमत

स्कोडा की अपकमिंग 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार  की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अफवाह है कि, ये कार 60 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

2026 Bajaj Pulsar 180

मार्च 31, 2026

Tata Tiago Facelift

मार्च 31, 2026

Mercedes Benz V-Class

मार्च 31, 2026

Volkswagen Taigun Facelift

मार्च 30, 2026

Yamaha EC-06 Electric Scooter

मार्च 30, 2026

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026