---Advertisement---

Suzuki Access 125 क्या सच में परफॉरमेंस का राजा, कंफर्ट का उस्ताद है सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर? जानें ऑर रोड कीमत से लेकर फीचर्स तक

Suzuki Access 125: सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर किफायती कीमत में अच्छे फीचर्स देता है। इसके साथ ही ज्यादा माइलेज भी देता है। अगर आप भी कोई स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 6, 2026 2:38 अपराह्न

Suzuki Access 125
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki Access 125:  पेट्रोल से चलने वाले सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की मार्केट में अच्छी डिमांड है। यही वजह है कि, कंपनी इसमें समय- समय पर बदलाव करती रहती है। अभी हालहि में कंपनी ने इसमें सिंगल चैनल ABS का फीचर जोड़ा है। ये एक सेफ्टी फीचर है। इन ब्रेक को लगाते ही स्कूटर के दोनों पहिए पूरी तरह से रुक जाते हैं। इसके साथ ही ये इसे फिसलने और गिरने से भी रोकता है। इमरजेंसी ब्रेक में ये बहुत अच्छा काम करता है। अभी तक ये फीचर भारत के किसी भी पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर में नहीं मिलता है।

Suzuki Access 125 की ऑन रोड कीमत

सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की ऑन रोड कीमत 94,815 से लेकर 1.17 लाख तक है। ये कीमत वेरियंट और उसकी सुविधा को देखते- हुए अलग-अलग रखी गई है। लेकिन कंपनी ने इसमें सिंगल चैनल ABS का फीचर  को जोड़कर इसकी कीमत से 4500 से 5000 रुपए तक बढ़ा दिया है।

सुजुकी एक्सेस स्कूटर कितना है आरामदायक?

Suzuki Access 125 स्कूटर आरामदायक राइड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसमें 856 mm की बड़ी सीट मिलती है। जो बड़े परिवारों के लिए बेस्ट है। इसमें सामान रखने के लिए 24.4 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। आरामदायक राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। जो कि, टूटे रास्तों के झटकों से रोकता है।

सुजुकी एक्सेस 125 के स्मार्ट फीचर्स

सुजुकी एक्सेस 125 के नए मॉडल में Ride Connect Edition और TFT Edition जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसकी मदद से स्मार्टफोन को कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद डिजिटल स्क्रीन पर फोन की बैटरी, कॉल,मैसेज, नोटिफिकेशन, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ETA अपडेट, डे और नाइट मोड, मौसम और ट्रैफिक अपडेट, लास्ट पार्क्ड लोकेशन, स्पीड वॉर्निंग और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

सुजुकी एक्सेस 125  के अन्य स्पेसिफिकेशन

सुजुकी एक्सेस 125 स्पेसिफिकेशन
इंजन124 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड सिंगल ओवरहेड कैमशाफ्ट इंजन दिया गया है।
पावर8.7 PS की पावर जनरेट करता है।
टॉर्क10 Nm की टॉर्क को जनरेट करता है।
माइलेज45 से 50 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।
स्पीड0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है।

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hyundai i20 2026

फ़रवरी 6, 2026

Maruti Suzuki Cervo 2026

फ़रवरी 5, 2026

Bajaj Chetak C25

फ़रवरी 5, 2026

Hyundai Verna Facelift

फ़रवरी 5, 2026

TVS iQube Electric Scooter

फ़रवरी 4, 2026

Best Electric Scooter 2026

फ़रवरी 4, 2026