---Advertisement---

Suzuki Gixxer 250 range: इन कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च हुई मारुति की ये बाइक,डिजाइन है एकदम लल्लनटॉप

Suzuki Gixxer 250 range: इस बाइक को हाल ही ऑस्ट्रेलियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें इंजन और ट्रांसमिशन के तौर पर कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है लेकिन डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। हम यहां इसी बाइक के बारे में आपको बताने वाले हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 19, 2023 12:41 अपराह्न

Suzuki Gixxer 250 range
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki Gixxer 250 range: जापानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने Suzuki Gixxer 250 range बाइक को ऑस्ट्रेलियन मार्केट में उतार दिया है। ये बाइक भारतीय बाजार में पहले से ही मौजूद है हालांकि, इसका डिजाइन पुरानी जिक्सर से अलग है। इस बाइक को पहले से ही चले आ रहे हैं ट्विन बेस्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है लेकिन डिजाइन के मामले में इस बाइक में कई बदलाव किए गए हैं। हम यहां इसी बाइक के बारे में जान रहे हैं।

Suzuki Gixxer 250 range का डिजाइन

हाल ही में जिस बाइक का सुजुकी के द्वारा अनावरण किया गया है उसमें स्प्लिट सीट डिजाइन को पहले की तरह ही बरकरार रखा गया है। इसमें बड़े फ्यूल टैंक के साथ एलईडी हेडलाइट की सुविधा दी जाती है। Gixxer 250 में नेकेड स्टाइल मिलता है।

Suzuki Gixxer 250 range का इंजन और ट्रांसमिशन

Suzuki Gixxer 250 range बाइक में 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 9300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी की अधिकतम शक्ति प्रदान करने की क्षमता रखता है जबकि 7300 आरपीएम पर 22.2 एनएम पीक टॉर्क निकाल सकता है। इसको 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फॉर्क्स और रियर साइड में मोनोशॉक फॉर्क्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए एबीएस के साथ फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। इसमें फीचर्स के तौर पर एलईडी हेडलाइट, टेललाइट, फुली डिजिटल कंसोल जो स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल इंडिकेटर के साथ दिया जाता है। अतिरिक्त में टर्न नेविगेशन के लिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी दी जाती है।

फीचर्स Suzuki Gixxer 250 range
इंजन 249 सीसी का सिंगल सिलेंडर ट्विन इंजन
शक्ति9300 आरपीएम पर 26.13 बीएचपी
टॉर्क7300 आरपीएम पर 22.2 एनएम पीक टॉर्क
ट्रांसमिशन6 स्पीड गियरबॉक्स
अन्य फीचर्सएलईडी हेडलाइट, टेललाइट, फुली डिजिटल कंसोल जो स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर

Suzuki Gixxer 250 range की प्राइस

Suzuki Gixxer 250 range की कीमत भारत से ज्यादा रखी गई है। इस बाइक की भारत में कीमत 1.83 लाख एक्सशोरूम दिल्ली है लेकिन ऑस्ट्रेलियन मार्केट में इसे AUD 6,490 (3.47 लाख) रुपये में लाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Electric Scooter Safety Tips

मार्च 12, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 12, 2026

TVS Orbiter V1

मार्च 12, 2026

Ather Rizta S Electric Scooter

मार्च 12, 2026

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026