---Advertisement---

नारियल पानी को पीने के बदले ये क्या करती हैं Nimrat Kaur, तपती गर्मी में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जानें खास टिप्स

Nimrat Kaur: नारियल पानी को पीने के अलावा निमृत कौर स्किन के लिए उसका इस तरह से इस्तेमाल करती है। आइए जानते हैं कैसे आप पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन जो गर्मी के लिए बेस्ट टिप्स है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Nimrat Kaur
Follow Us
---Advertisement---

Nimrat Kaur: हाल ही में फैमिली मैन 3 में नजर आई एक्ट्रेस जो अपनी एक्टिंग से एक अलग पहचान बना चुकी है। हम बात कर रहे हैं निम्रत कौर की जो आज 13 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। यह सच है कि स्किन केयर के मामले में इस हसीना का कोई जवाब नहीं है और अक्सर वह अपने चाहने वाले को खास टिप्स देते हुए दिखाई देती है। नारियल पानी को पीने के साथ कुछ ऐसा करती हैं जो आपके लिए भी गर्मी के मौसम में स्किन केयर सीक्रेट हो सकता है। आखिर कैसे स्किन केयर टिप्स के तौर पर आप नारियल पानी को इस्तेमाल कर सकती हैं आइए निम्रत कौर से जानते हैं।

Nimrat Kaur ने बताया स्किन के लिए करें नारियल पानी का इस्तेमाल

इस वीडियो में फ्रीज से निकले हुए नारियल पानी को पहले निम्रत कौर पीती है लेकिन इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा करती है जो देखकर शायद आप हैरान रह सकते हैं। इस दौरान वह नारियल पानी को एक कटोरे में निकालती है और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देती है। 20 मिनट के बाद आप चेहरे से नारियल पानी को धो लें और इसके साथ ही ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

जानें कैसे गर्मी में नारियल पानी है हेल्थ के लिए वरदान

नारियल पानी की बात करें तो यह गर्मियों के लिए काफी हेल्दी चॉइस माना जाता है जिसमें पोटैशियम, मैग्निशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट होते हैं जो आपको हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद करते हैं। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ गर्मी से बचने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन बताया जाता है। किडनी से लेकर पाचन और हार्ट हेल्थ के लिए इसे सही माना जाता है।

नारियल पानी चेहरे पर लगाने से क्या हो सकते फायदे

वहीं निम्रत कौर के नारियल पानी का अगर स्किन केयर सीक्रेट से बात करें तो यह एक प्राकृतिक टोनर और मॉइश्चराइजर है जो आपकी स्किन को हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आपके मुहासे को कम करने के साथ-साथ गर्मी में ट्रेनिंग हटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप इसे रुई से चेहरे पर लगाते हैं तो इसका फायदा आपको देखने को मिल सकता है और यह दाग धब्बों को कम कर सकता है।

जहां तक बात करें वर्कफ्रंट की तो वह हाल ही में फैमिली मैन 3 में नजर आई थी जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Thalapathy Vijay

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026