---Advertisement---

Maruti Suzuki Baleno की सेल खा जाएगी Tata Altroz CNG! माइलेज और धुआंधार फीचर्स पर अटक जाएंगी आपकी नजरें

Tata Altroz CNG: कार बाजार में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स दोनों ही बड़े पोर्टफोलियों के साथ आगे बढ़ रही हैं। वहीं, अगर हम महीने की सेल की बात करें तो मारुति सुजुकी की कई कारों का नाम इस लिस्ट में आता है। मारुति सुजुकी की कई कारें बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स से ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 20, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Tata Altroz CNG
Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz CNG: कार बाजार में मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स दोनों ही बड़े पोर्टफोलियों के साथ आगे बढ़ रही हैं। वहीं, अगर हम महीने की सेल की बात करें तो मारुति सुजुकी की कई कारों का नाम इस लिस्ट में आता है। मारुति सुजुकी की कई कारें बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स से बहुत ऊपर होती है। इसी बीच अगर सीएनजी कारों की बात की जाएं तो टाटा मोटर्स की एक धुआंधार कार टाटा अल्ट्रोज सीएनजी (Tata Altroz CNG) एक शानदार कार है।

Tata Altroz CNG के वेरिएंट और कीमत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि मई 2023 के दौरान मारुति सुजुकी बलेनो की काफी अच्छी बिक्री हुई थी। मगर फिर भी टाटा अल्ट्रोज सीएनजी बलेनो पर भारी पड़ती है। टाटा ने इस कार को हाल ही में लॉन्च किया था। टाटा अल्ट्रोज सीएनजी एक फ्लैगशिप प्रीमियम हैचबैक कार है। कंपनी ने इसमें काफी शानदार फीचर्स दिए हैं। इतना ही नहीं इस हैचबैक कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। टाटा ने अल्ट्रोज को 6 वेरिएंट में पेश किया था। जानिए इसके सभी वेरिएंट और कीमत।

Tata Altroz iCNG XE – 7.55 लाख

Tata Altroz iCNG XM+ – 8.40 लाख

Tata Altroz iCNG XM+ (S) – 8.85 लाख

Tata Altroz iCNG XZ – 9.53 लाख

Tata Altroz iCNG XZ+ (S) – 10.03 लाख

Tata Altroz iCNG XZ+O (S) – 10.55 लाख

Tata Altroz CNG की खासियत

टाटा अल्ट्रोज के डिजाइन की बात करें तो इसका लुक पेट्रोल वर्जन जैसा ही है। सीएनजी वेरिएंट में ‘ICNG’ की बैजिंग दी गई है। इस कार में ड्यूल सीएनजी तकनीक दी गई है। इस कार में दो सीएनजी सिलेंडर दिए गए हैं। इसके साथ ही इसका बूट स्पेस भी काफी अच्छा है।

फीचर्सTata Altroz CNG
इंजन1.2 लीटर
ताकत73.5ps
टॉर्क103nm
माइलेज25KM

Tata Altroz CNG का पावरट्रेन

इस हैचबैक कार में इलेक्ट्रिक सनरुफ, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिग व्हील दिए गए हैं। वहीं, इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी मोड पर ये 73.5ps की ताकत और 103nm का पीक टॉर्क देता है। ये कार 25KM की माइलेज देती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026