---Advertisement---

1193cc के दमदार इंजन के साथ Tata Altroz CNG में मिलेंगे ये फीचर्स, इस दिन करेगी वाइल्ड एंट्री

टाटा की कारों को बेहद पसंद किया जाता है। कंपनी अकसर अपनी कारों के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च करती रहती है। अब कंपनीजल्द ही Tata Altroz CNG को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें दमदार इंजन और शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 12, 2023 10:28 अपराह्न

Tata Altroz CNG
Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz CNG: देश में CNG कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में टाटा ने भी अपनी पॉपुलर कार Tata Altroz को CNG वेरिएंट में उतारने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इस वेरिएंट को कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने Tata Altroz के CNG वेरिएंट को Auto Expo 2023 में पेश किया था। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे आने वाले मई के महीने में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ये भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस Tata Altroz CNG की लॉन्च से पहले ही बुकिंग शुरू की जा सकती है। अगर आप इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम इस कार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस कार का में कैसा इंजन और इसमें क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।

मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन्स

BrandTata
ModelTata Altroz
Fuel TypeCNG
ARAI Mileage18.53 km per kg
City Mileage16 km per kg
Engine Displacement1198 cc
Max Power84.88 bhp
Max Torque113 Nm
Transmission TypeManual
Boot Space345 Liters
Seating Capcity5
Body TypeHatchback

Tata Altroz CNG में दिए जा सकते हैं ये फीचर्स

टाटा एल्ट्रोज में पॉवर विंडोज फ्रंट, व्हील कवर्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्राइवर एंड पैसेंजर एयरबैग, पॉवर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा पॉवर डोर लॉक्स, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, सेंट्रल लॉकिंग, रियर सीट बेल्ट्स, सीट ब्ल्ट वॉर्निंग, एडजस्टेबल सीट्स, इंजन इम्मोबिलाइजर, क्रैश सेंसर, इंजन चेक वॉर्निंग, ईबीडी, स्पीड अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। बता दें कि इस कार को Global NCAP Safety Rating में 5 स्टार रेटिंग मिली है।

क्या हो सकती है कीमत

इस कार की कीमत 10.55 लाख रुपए हो सकती है। बता दें यहां दी गई सभी जानकारियां अनुमानित हैं। इस कार की सटीक जानकारियां कार के लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकेंगी।

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करने पर 2 महीने तक चलती है इस फोन की बैटरी! मिलते हैं ये खास फीचर्स

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026