---Advertisement---

Tata Altroz CNG Vs Maruti Baleno CNG: किस कार में दी गई है तगड़ी माइलेज, डीलर के पास जाने से पहले बस एक बार देख लें अंतर

Tata Altroz CNG Vs Maruti Baleno CNG: टाटा अल्ट्रोज सीएनजी और मारुति बलेनो सीएनजी में किस हैचबैक कार में मिलती है अधिक माइलेज। देख लें अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 28, 2023 8:30 पूर्वाह्न

Tata Altroz CNG Vs Maruti Baleno CNG
Follow Us
---Advertisement---

Tata Altroz CNG Vs Maruti Baleno CNG: भारत में जब से बीएस-6 नए एमिशन नॉर्म्स लागू हुए हैं, तभी से कई कार कंपनियों ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में इजाफा किया है। इनमें टाट मोटर्स, मारुति सुजुकी, हुंडई, होंडा, महिंद्रा, टोयोटा, और निसान शामिल हैं। इसी बीच अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं मगर किस कार पर दांव लगाना सही रहेगा, इसमें कोई दुविधा हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इस खबर में हम दो कारों के बीच क्या फर्क हैं, इसको जानने की कोशिश करेंगे।

Tata Altroz CNG

टाटा अल्ट्रोज सीएनजी एक बढ़िया हैचबैक कार है। इस कार में 1198cc का 3 सिलेंडर के साथ इंजन दिया गया है। टाटा की इस कार में सनरूफ का फीचर मिलता है। इस कार में 345 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 84.88bhp की ताकत और 113nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस कार में 18.53km की माइलेज मिलती है। 5 सीटर कार में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस कार में 2500mm का व्हीलबेस दिया गया है। एबीएस तकनीक के साथ इसमें 2 ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। इस कार की कीमत 10.55 लाख रुपये हो सकती है। आपको बता दें कि इस कार को अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है।

मारुति बलेनो सीएनजी में भी कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में सनरूफ का फीचर नहीं मिलता है। मारुति की इस कार में 76.43bhp की ताकत और 98.5nm का टॉर्क मिलता है। इस कार में 318 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस हैचबैक सीएनजी में 4 सिलेंडर के साथ पेट्रोल का सेकेंडरी इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस कार में 30.61km का माइलेज मिलता है। ये कार 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इस कार के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और बैक में ड्रम ब्रेक मिलता है। इस कार को 8.30 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बेचा जा रहा है।

मॉडलTata Altroz CNGMaruti Baleno CNG
इंजन1198cc1197cc
ताकत84.88bhp76.43bhp
टॉर्क113nm98.5nm
माइलेज18.53km30.61km
ट्रांसमिशनमैनुअलमैनुअल

इसका रखें ध्यान

ध्यान रहे कि इस आर्टिकल में केवल जानकारी के लिए दोनों कारों में अंतर बताया गया है। किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने बजट और पसंद का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: NOTHING PHONE 1 और INFINIX ZERO ULTRA में कौन सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026