---Advertisement---

Tata Cars Price Hike : पहले गिराए इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम और अब बढ़ा दी इन गाड़ियों की कीमत, टाटा ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका

Tata Cars Price Hike : टाटा ने अपनी गाड़ियों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके कारण ग्राहकों पर हजारों रुपयों तक का बोझ पड़ेगा। बढ़ती महंगाई के बीच कंपनी ने लोगों को बड़ा झटका दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 12, 2026 4:03 अपराह्न

Tata Cars Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Tata Cars Price Hike : पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से लोग पहले से ही परेशान थे।  उन्हें थोड़ी सी राहत जून के महीने में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों के दाम गिरने से मिली थी। लेकिन अब एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, देश की जानी-मानी देसी कंपनी टाटा ने अपने वाहनों को महंगा कर दिया है। अगर आप 1 जुलाई 2026 के  बाद टाटा के वाहनों को खरीदते हैं तो बढ़ी हुई मोटी रकम  चुकाने को तैयार हो जाएं।

Tata Cars Price Hike  कितना फीसदी तक हुआ?

खबरों की मानें तो टाटा अपनी पेट्रोल-डीजल , सीएनजी और इलेक्ट्रिक सभी फ्यूल वेरियंत की कीमतों को 1 जुलाई 2026 से बढ़ाने जा रही है। अगर आप टाटा की पंच, नेक्सॉन, सफारी, कर्व , टियागो जैसी किसी भी फ्यूल वेरियंट को खरीदने की सोच रहे हैं तो जून के महीने में ही बुक कर लो। क्योंकि 1 जुलाई 2026 के बाद से गाड़ी बुक करने पर ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी। खबरों की मानें तो कंपनी ने गाड़ी की कीमत में बढ़ोतरी 1.5% तक कर दी है। इसका कारण वाहन बनाने वाले माल की कीमत बढ़ना माना जा रहा है।

टाटा की  गाड़ियों के महंगा होने से ग्राहक की जेब पर कितना पड़ेगा असर?

टाटा अपने वाहनों पर अगर 1.5 फीसदी की बढ़ोरी करती है तो ग्राहक की जेब पर 10000 से ललेकर 35000 से ज्यादा का असर पड़ सकता है। इससे किस्त और इंश्योरेंस प्रीमियम भी बढ़ेगा। जिसके कारण ग्राहकों पर हजारों रुपए का प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें, टाटा मोटर्स की भारत में 13.4 फीसदी के आस-पास हिस्सेदारी है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों में 80 फीसदी मार्केट को कंपनी ने कैप्चर किया हुआ है। ऐसे में अगर सभी सेगमेंट की गाड़ियों के दाम बढ़ते हैं तो एक बड़े हिस्से को महंगाई झेलनी पड़ेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026