---Advertisement---

Tata Curvv तगड़े फीचर्स के साथ ले सकती है शानदार एंट्री, कार के इन दो ब्रांडों का कराया गया ट्रेडमार्क

Tata Curvv: टाटा मोटर्स इन दिनों अपनी अपकमिंग नेक्सन फेसलिफ्ट को लेकर छाई हुई है। मगर कंपनी अपनी नई कार कर्व पर भी काफी तेजी से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि टाटा ने इसके लिए दो नामों को ट्रेडमार्क कराया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 13, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Tata Curvv
Follow Us
---Advertisement---

Tata Curvv: इंडियन कार बाजार में टाटा मोटर्स की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। टाटा मोटर्स लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी फेमस एसयूवी नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। नेक्सन फेसलिफ्ट को 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस कार को लेकर बाजार में काफी चर्चा चल रही है। साथ ही नेक्सन ईवी का का भी फेसलिफ्ट वेरिएंट लाया जा रहा है। ऐसे में दूसरी तरफ, टाटा की अपकमिंग कार कर्व ईवी (Tata Curvv) को लाने की तैयारी की जा रही है। जानें क्या है पूरी डिटेल।

टाटा ने दो नामों का कराया ट्रेडमार्क

दरअसल खबरों में दावा किया जा रहा है कि टाटा ने दो कारों के नाम का ट्रेडमार्क करवाया है। इसमें टाटा फ्रेस्ट (Tata Frest) और टाटा अजुरा (Tata Azura) शामिल है, बताया जा रहा है कि इन दोनों कारों को टाटा कर्व के नाम पर बाजार में उतारा जाएगा। कहा जा रहा है कि इनमें एक नेमप्लेट को टाटा कर्व कूपे स्टाइल के लिए रिजर्व रखा गया है। कर्व का इलेक्ट्रिक वर्जन साल 2024 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसका आईसीई (ICE)  वर्जन मार्केट में लाया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस मॉडल को डिजिटल डिजाइन लैंग्वैज पर तैयार किया जाएगा।

टाटा अजुरा का संभावित डिजाइन

खबरों में दावा किया जा रहा है कि अजुरा मॉडल को नेक्सन प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें बी पिलर के साथ नया कूपे डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें साइड रुफ लाइन के साथ नया बंपर डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें चौकोर व्हील आर्क के साथ बॉडी क्लेडिंग दी जा सकती है। इसमें थ्री लेयर डैशबोर्ड डिजाइन रह सकता है।

टाटा अजुरा के इंटीरियर को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और पैनॉरमिक सनरुफ फीचर दिया जा सकता है। ये कार सिंगल चार्ज पर 500KM की रेंज दे सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Innova Hycross Facelift

अगस्त 28, 2026

Yamaha YZF R2

अगस्त 27, 2026

Suzuki e Sky Electric Car

अगस्त 25, 2026

Maruti Baleno Facelift

अगस्त 21, 2026

Maruti Car Prices Hiked

अगस्त 18, 2026

Mahindra BE6

अगस्त 17, 2026