---Advertisement---

गर्दा उड़ाने आई Tata Curvv EV Dark Edition! डार्क अलॉय व्हील्स, V2L टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल बैटरी देती है 585KM की धांसू रेंज

Tata Curvv EV Dark Edition: डार्क अलॉय व्हील्स, V2L टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल बैटरी 585KM की धांसू रेंज दे सकती है। इसकी कीमत नॉर्मल कर्व ईवी से अधिक है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2025 12:43 अपराह्न

Tata Curvv EV Dark Edition
Follow Us
---Advertisement---

Tata Curvv EV Dark Edition: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लगातार बता रहा है कि वो आगे वाले कई सालों तक बादशाह बनकर रहने वाला है। इसके लिए कार मेकर ने टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन को धमाकेदार खूबियों के साथ उतार दिया है। टाटा कर्व ईवी का डार्क एडिशन पहले से मौजूद टाटा कर्व ईवी से काफी अलग है। कार मेकर ने इसमें एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में काफी खास चेंज किए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर टाटा की इस ईवी कार की जमकर चर्चा हो रही है। कूपे स्टाइल में आने वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को ऑल ब्लैक लुक दिया गया है। कार्बन ब्लैक एक्सटीरियर के साथ यह कार काफी प्रीमियम नजर आती है। इसमें 18 इंच के डार्क अलॉय व्हील्स शामिल किए गए हैं।

Tata Curvv EV Dark Edition को खास बनाती है V2L टेक्नोलॉजी

नामी कार मेकर ने टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन को टाटा कर्व ईवी के टॉप वेरिएंट Empowered Plus A में लॉन्च किया है। ऐसे में अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। टाटा कर्व ईवी के सामान्य मॉडल की तुलना में इसका दाम 25000 रुपये ज्यादा रखा गया है। इसके इंटीरियर को भी काफी प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें V2L टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डार्क हैडरेस्ट, एबियंट लाइटिंग, डार्क डैशबोर्ड रखा गया है।

स्पेक्सटाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन
बैटरी55kWh
रेंज585KM
टॉप स्पीड160KMPH
पावर167PS
टॉर्क215nm

टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन में मिलती है 585KM की धांसू रेंज!

आपको बता दें कि Tata Curvv EV Dark Edition में सेफ्टी के लिए कई दमदार फीचर्स जोड़े हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, टीपीएमएस और ADAS सुइट की धांसू खूबियां देखने को मिलती हैं। वहीं, इसमें 55kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिंगल चार्ज पर 585KM की रेंज दे सकती है। यह 167PS की ताकत और 215nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। टाटा कर्व ईवी का एक्सशोरूम दाम 21.99 लाख रुपये है। टाटा कर्व ईवी डार्क एडिशन की एक्सशोरूम कीमत 22.24 लाख रुपये रखी गई है। इस कार का मुकाबला Hyundai Creta और Electric MG ZS EV के साथ माना जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026