---Advertisement---

Tata Curvv EV: 500KM से ज्यादा की रेंज वाली धाकड़ कार पर भारी बचत का सुनहरा अवसर, पैनॉरमिक सनरुफ के साथ दिल जीत लेंगे दमदार ADAS फीचर्स!

Tata Curvv EV: सिंगल चार्ज पर 500KM से ज्यादा की रेंज देने वाली धाकड़ इलेक्ट्रिक कार पर भारी बचत का सुनहरा अवसर है। इसमें पैनॉरमिक सनरुफ के साथ दमदार ADAS फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2025 5:56 अपराह्न

Tata Curvv EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Curvv EV: मारुति सुजुकी के बाद देश में टाटा मोटर्स की कार का नाम ही लिस्ट शामिल है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां पर किस लिस्ट के बारे में बात कर रहे हैं, तो आपको पता दें कि मार्च 2025 के दौरान होने वाली कारों की बिक्री की बात कर रहे हैं। जी हां, टाटा पंच देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इससे साफ हो गया है कि लोग टाटा की कारों को काफी पसंद करते हैं। इस खुशी को बढ़ाते हुए टाटा मोटर्स ने टाटा कर्व ईवी पर भारी-भरकम छूट का ऐलान कर दिया है। इस धांसू इलेक्ट्रिक कार को जबरदस्त बचत के साथ अपना बनाने गोल्डन मौका है। कार मेकर इस गाड़ी पर हैरान करने वाला डिस्काउंट ऑफर दे रही है।

Tata Curvv EV पर बचत करने का खास अवसर

फेमस कार मेकर टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि टाटा कर्व ईवी पर 1.71 लाख रुपये तक का ऑफर मिल सकता है। इसमें एक्सचेंज बोनस, एडिशनल बोनस, लॉएल्टी बोनस और ग्रीन बोनस शामिल है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने बताया है कि यह ऑफर राज्य दर राज्य अलग-अलग हो सकता है और यह निर्माण के साल 2024 के स्टॉक पर ही लागू है। इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1749000 रुपये दिल्ली है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Curvv EV फास्ट चार्जर से हो जाती है जल्दी चार्ज

बता दें कि टाटा कर्व ईवी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 500KM से अधिक की रेंज दे सकती है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 502KM है। इसमें 45kWh और 55kWh की बैटरी का विकल्प मिलता है। यह कार 8.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर लेती है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 70kw का फास्ट चार्जर आता है, जोकि गाड़ी को काफी कम समय में फुल चार्ज कर देता है। इस इलेक्ट्रिक कार की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है।

स्पेक्सटाटा कर्व ईवी
बैटरी45kWh और 55kWh
रेंज502KM
टॉप स्पीड160KM
पावर148bhp
0-100KM की स्पीड8.6 सेकेंड

टाटा कर्व ईवी में मिलते हैं धांसू ADAS फीचर्स

कार मेकर ने Tata Curvv EV को काफी यूनिक डिजाइन के साथ उतारा था। इसमें एलईडी स्प्लिट हैडलैंप, एलईडी लाइटिंग, फ्रंट एंड रियर में एलईडी लाइटबार, ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स के साथ पैनॉरमिक सनरुफ का फीचर दिया गया है। इसके साथ ही फॉर स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। इसके अलावा कार मेकर ने इसमें ADAS सुइट की सुविधा दी है। ऐसे में लोगों को ड्राइविंग के दौरान सेफ्टी की टेंशन नहीं रहती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Duster 2026

फ़रवरी 13, 2026

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026