---Advertisement---

2026 Suzuki Burgman Street: रिमोट से पेट्रोल का ढक्कन खुलने से लेकर 60 किमी के माइलेज तक! जानें आरामदायक स्कूटर की कीमत

2026 Suzuki Burgman Street: नए बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर में कंपनी ने कई सारे बड़े बदलाव किए हैं। इनसे राइडर की लाइफ और भी ज्यादा आसान हो गई हैं। क्योंकि कंपनी ने कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े हुए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 3, 2026 1:45 अपराह्न

2026 Suzuki Burgman Street
Follow Us
---Advertisement---

2026 Suzuki Burgman Street: सुजुकी ने अपने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर के अपडेट वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर अपडेट के बाद काफी बदल गया है। कंपनी ने ना सिर्फ इसका साइज बढ़ाया है बल्कि 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, की-लेस स्टार्ट, और बेहतर एलईडी हेडलैंप को भी जोड़ा है। वहीं, इसके फ्रंट को मॉर्डन और अट्रेक्टिव बना दिया गया है। स्मार्ट फीचर्स मिलने से ये पहले से ज्यादा एडवांस हो गया है।

2026 Suzuki Burgman Street की ऑन रोड कीमत

नए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर की ऑन रोड कीमत 1 लाख 2 हजार के आस-पास है। ये इसकी शुरुआती कीमत है। टॉप वेरियंट की कीमत 1 लाख 30 हजार से ऊपर जा सकती है। वहीं, विभिन्न राज्यों और शहरों में ये भिन्न हो सकती है।

नए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर में भर-भरकर मिल रहे स्मार्ट फीचर्स

नए बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर को कंपनी ने कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है। बिना चाबी के स्कूटर को चलाने के लिए हैंड्स-फ्री स्टार्ट का विकल्प दिया है। बटन दबाते ही ये चलने लगेगा। वहीं, रिमोट सीट और फ्यूल एक्सेस का फीचर्स जोड़ा गया है। एक बटन दबाते ही पेट्रोल का ढक्कन खुल जाएगा। कॉल, मैसेज, वाट्सऐप, म्यूजिक और मैप को स्कूटर की स्क्रीन पर देखने के लिए 4.2-इंच की कलर TFT डिस्प्ले को लगाया गया है। अब स्कूटर में फ्यूल भरवाने के लिए डिग्गी नहीं खोलनी पड़ेगी। क्योंकि इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग की खासियत कंपनी ने दी है। राइडर को आराम देने के लिए मैक्सी-स्टाइल फुटबोर्ड बड़ा दिया गया है। लंबे सफर के लिए ये बहुत अच्छा है। वहीं, स्कूटर के अंदर अब हेलमेट के साथ अन्य सामान भी रखा जा सकेगा। कंपनी ने इसमें 24.6 लीटर का बूट स्पेस दिया है। स्कूटर को अट्रेक्टिव बनाने के लिए मैटेलिक रॉयल ब्रोंज और कॉपर एक्सेंट्स जैसे प्रीमियम कलर्स के साथ पेश किया है।

सुजुकी नए सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर के स्पेसिफिकेशन

2026 Suzuki Burgman Streetस्पेसिफिकेशन
इंजनसुजुकी गर्गमैन स्कूटर में कंपनी ने 124cc का इंजन सिंगल-सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, SOHC और 2 वॉल्व की खूबियों के साथ दिया है।
पावर8.7 PS @ 6,750 rpm की पावर को जनरेट करता है।
टॉर्क10.0 Nm @ 5,500 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है।
माइलेज60 किमी तक का माइलेज दे सकता है।
फ्यूल टैंक5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिल रहा है।
गियरबॉक्सगियरबॉक्स ऑटोमैटिक मिलते हैं।
ब्रेकराइडर की सुरक्षा के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलता है।
टायर12 इंच के फ्रंट और 10 इंच के पिछले अलॉय व्हील मिलते हैं।
सेफ्टीचोरी होने से बचाने के लिए एंटी थेप्ट सेफ्टी और इंजन किल स्विच दिया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

जुलाई 14, 2026

Kia Syros EV

जुलाई 10, 2026

Nissan Tekton

जुलाई 9, 2026

Tata Sierra EV

जुलाई 8, 2026

Yamaha Aerox-E Electric Scooter 

जुलाई 8, 2026

Triumph Speed 400

जुलाई 7, 2026