---Advertisement---

Tata की फेमस सेडान Tigor Car पर मिल रहा है 48000 का हैवी Discount, जानें Safari पर कितनी है छूट

Tata Cars Discount: भारतीय कार बाजार इस समय काफी अच्छी सेल के साथ आगे बढ़ रहा है। इसमें कई प्रमुख कार कंपनियों का अहम रोल है। इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसी बीच अगर आप इस गर्मी अपने घर नई कार लाने की सोच रहे हैं तो आपको ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 13, 2023 10:00 पूर्वाह्न

Tata Cars Discount
Follow Us
---Advertisement---

Tata Cars Discount: भारतीय कार बाजार इस समय काफी अच्छी सेल के साथ आगे बढ़ रहा है। इसमें कई प्रमुख कार कंपनियों का अहम रोल है। इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसी बीच अगर आप इस गर्मी अपने घर नई कार लाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दी इस खबर को पढ़ना चाहिए। दरअसल टाटा मोटर्स अपनी कई कारों पर भारी-भरकम छूट (Tata Cars Discount) दे रहा है। इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को पैसों की अच्छी-खासी बचत हो सकती है। टाटा जून महीने में अपनी कारों की सेल बढ़ाने के लिए डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

टाटा टिगोर

टाटा अपनी टिगोर कार पर 48 हजार की छूट दे रही है। वहीं, इसके पेट्रोल वर्जन पर 33 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर 48 हजार की बचत हो सकती है। इसमें एक्सचेंज बोनस, कस्टमर डिस्काउंट और कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।

ये भी पढ़ें: 5.6 सेकेंड में पकड़ लेगी 100km की रफ्तार, New Mahindra SUV की खूबियां जानकर Hyundai और MG के छूट रहे पसीने!

टाटा अल्ट्रोज

टाटा की इस मशहूर हैचबैक कार अल्ट्रोज पर 30 हजार तक की छूट दे रही है। इस ऑफर का फायदा लेने के बाद इसकी पेट्रोल और डीजल वाली कार काफी सस्ती हो जाएगी। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट पर छूट नहीं मिल रही है।

टाटा टियागो

टाटा कंपनी की टियागो कार एक फेमस हैचबैक कार है। कंपनी इस कार पर 43000 रुपये की भारी छूट दे रही है। इसके साथ ही कंपनी इसके पेट्रोल वर्जन पर 10 हजार का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार कस्टमर डिस्काउंट दे रही है। इसके सीएनजी वेरिएंट पर 10 हजार का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट और 30 हजार का कस्टमर डिस्काउंट मिल रहा है।

टाटा हैरियर और टाटा सफारी

टाटा की हैरियर और सफारी कारों पर कंपनी अच्छा डिस्काउंट दे रही है। टाटा मोटर्स की ये दोनों ही कारें काफी दमदार फीचर्स के साथ आती हैं। हैरियर पर 35 हजार का डिस्काउंट और सफारी पर भी 35 हजार की छूट मिल रही है। इसमें 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।

ध्यान रहे कि ये ऑफर सिर्फ जून 2023 तक ही मान्य रहेगा। यहां पर सिर्फ जानकारी के लिए ऑफर्स के बारे में बताया गया है। इसका लाभ लेने के लिए नजदीकी टाटा कार डीलर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: Flipkart Big Saving Days Sale 2023: Noise Smartwatch 24 घंटे रखेगी हार्ट का ख्याल, 75% डिस्काउंट के साथ झटपट बनाएं अपना

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kinetic DX Electric Scooter

अप्रैल 15, 2026

VinFast VF MPV 7

अप्रैल 15, 2026

Triumph Bonneville 400

अप्रैल 15, 2026

Kia Syros EV

अप्रैल 14, 2026

Royal Enfield Himalayan 750

अप्रैल 14, 2026

Maruti Suzuki Grand Vitara Facelift

अप्रैल 14, 2026