---Advertisement---

Tata Harrier vs Mahindra XUV700: दीवाली पर किस SUV को घर लाना होगा फायदे की डील, देखें कौन सी गाड़ी है पैसा वसूल

Tata Harrier vs Mahindra XUV700: ये दोनों ही गाड़ियां एसयूवी सेगमेंट में पेश की जाती हैं। यहां दोनों के बीच फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन किया गया है। चलिए जानते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 23, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Tata Harrier vs Mahindra XUV700
Follow Us
---Advertisement---

Tata Harrier vs Mahindra XUV700: SUV सेगमेंट में महिंद्रा और टाटा दोनों का ही अच्छा खास रुतबा है। यही वजह है कि अक्सर इन दोनों कंपनियों की गाड़ियों के बीच कंपेरिजन भी देखने को मिल जाते हैं। हम यहां टाटा हैरियर और महिंद्रा की तरफ से आने वाली XUV700 के बीच कंपरेजिन करने वाले हैं। ये दोनों ही एसयूवी बॉडी टाइप के साथ आती हैं। इन दोनों में से किसी एक का चुनाव करने में अगर आपको कन्फ्यूजन हो रहा है तो ये खबर आपकी दुविधा को खत्म कर सकती है। चलिए जानते हैं दोनों में क्या फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

Tata Harrier में मिलने वाला इंजन

टाटा हैरियर में 1956 सीसी की क्षमता वाला इंजन प्रदान किया जाता है। यह इंजन 167.62 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का पीक टॉर्क निकालता है। इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स और एंट्री थेप्ट अलार्म जैसे फीचर दिए जाते हैं। इस गाड़ी को 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली हुई है।

फीचर्स Tata Harrier
इंजनKryotec 2.0L
अधिकतम पावर3750rpm पर 167.62bhp
टॉर्क1750-2500rpm पर 350Nm
ट्रांसमिशनमैनुअल
गियरबॉक्स6 स्पीड
रेटिंग5 स्टार ग्लोबल NCAP

Mahindra XUV700 का इंजन और बाकी फीचर्स

महिंद्रा की इस एसयूवी में 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इसकी क्षमता 182.38 बीएचपी की शक्ति और 550 एनएम का पीक टॉर्क निकालने की है। इसमें 7 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा साइड इम्पैक्ट्स बीम, फ्रंट इम्पैक्ट बीम और एंट्री लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाता है।

फीचर्स Mahindra XUV700
इंजन2.2 L Turbo Diesel
टॉर्क1750-2800rpm पर 450Nm टॉर्क
शक्ति3500rpm पर 182.38bhp की शक्ति
ट्रांसमिशनऑटोमैटिक 6 स्पीड
रेटिंग5 स्टार ग्लोबल NCAP

Tata Harrier vs Mahindra XUV700 प्राइस का कंपेरिजन

महिंद्रा XUV700 की कीमत 14.03 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट (AX 7 Luxury Pack Diesel AT AWD 7 STR) के लिए 26.57 लाख रुपये तक जाती है। वहीं टाटा हैरियर की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होती है जो टॉप एंड मॉडल के लिए 26.44 लाख रुपये तक जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now