---Advertisement---

OMG! TATA ने अपने प्यारे ग्राहकों पर गिराया महंगाई का बम, इन कारों को खरीदना पड़ सकता है महंगा

Tata Motors Price Hike टाटा की कई गाड़ियों को खरीदने के लिए अब ग्राहकों को ज्यादा मोटी कीमत को चुकाना पड़ेगा। अगर आप टाटा की कॉमर्शियल गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो आपको झटका लग सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 22, 2023 2:34 अपराह्न | Updated: मार्च 22, 2023 3:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tata Motors Price Hike: देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी Tata ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपनी कारों की कीमतों में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। अगर आप टाटा की कोई कार खरीदने का सपना लिए बैठे हैं तो आपको दिल थोड़ा टूट सकता है।कंपनी का कहना है कि BS6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स के तहत इनके दामों को बढ़ाया गया है।

टाटा ने इन गाड़ियों के बढ़ाए दाम

टाटा कंपनी ने सभी कमर्शियल व्हीकल्स पर 5 फीसदी की कीमत बढ़ा दी है। 1 अप्रैल से ये बढ़े हुए दाम लागू होंगे। देश में 1 अप्रैल से आरडीई नियम लागू हो रहे हैं। जिसके कारण कई अन्य ऑटो कंपनियों के दाम भी बढ़ सकते हैं। आपको बता दें, फरवरी के महीने में टाटा की तरफ से पैसेंजर व्हीकल पर 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर से इनके दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस तरह की खबरें चल रही हैं कि, टाटा ने अपनी गाड़ियों को माइलेज बढ़ाया है। जिससे इनकी रेंज बढ़ी है। रेंज बढ़ने से ईधन की कम खपत होगी और ग्राहक को लाभ लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

किन गाड़ियों पर चुकानी होगी ज्यादा कीमत

टाटा की Tata Ace Gold, Intra V10, Intra V30, Intra V50, Yodha 2.0, Yodha Pick-Up, Light Commercial Truck, ICV, Ultra ICV, Tipper, Rigid Truck, Construct, MHCV जैसी कई गाड़ियों पर 5 फीसदी के दाम बढ़े हैं। अगर आप 1 अप्रैल के बाद इन्हें खरीदेंगे तो आपको बढ़े हुए दाम चुकाने पड़ेंगे।  10 फरवरी को टियागो ईवी के सभी वेरियंट पर 20000 रुपए बढ़ाए गए थे। इसके साथ ही नेक्सॉन की कीमतों में 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही अन्य गाड़ियों के भी दाम बढ़ाए गए थे।

ये भी पढ़ें: AMAZFIT ने अपनी GTR MINI स्मार्टवॉच की लॉन्च, लंबी बैटरी लाइफ और SATELLITE POSITIONING जैसे कई फीचर्स से है लैस

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Renault Kwid Facelift

जून 27, 2026

TVS Ntorq 125 Scooter

जून 26, 2026

Hyundai Elantra 2026

जून 26, 2026

Skoda Peaq EV

जून 25, 2026

Renault Kiger 2026

जून 24, 2026

Tata Sierra EV 

जून 24, 2026