---Advertisement---

Tata Nano EV कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ ले सकती है आलीशान एंट्री, बैटरी में मिलेगी स्पेशल टेक्नोलॉजी? जानें लीक डिटेल

Tata Nano EV: टाटा की अपकमिंग Electric Car कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आलीशान एंट्री ले सकती है। कंपनी इसकी बैटरी में स्पेशल टेक्नोलॉजी दे सकती है। जानें लीक डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 13, 2025 1:30 अपराह्न

Tata Nano EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nano EV: इलेक्ट्रिक कार सेक्टर में टाटा नैनो ईवी की काफी चर्चा चल रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाटा मोटर्स इस अपकमिंग Electric Car को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ उतार सकती है। इसके डिजाइन पर कई तरह की अफवाहें मार्केट में घूम रही हैं। कुछ अन्य लीक खबरों में बताया जा रहा है कि टाटा कंपनी इस कार के जरिए बजट के भीतर इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे लोगों को लुभाएगी। कार बाजार में Tata Nano EV Price पर खूब चर्चा है। टाटा नैनो ईवी की कीमत को लेकर फिलहाल अलग-अलग डिटेल सामने आ रही है।

Tata Nano EV में नजर आ सकता है मूनरुफ

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो टाटा नैनो ईवी को स्टाइलिश डिजाइन और एडवांस तकनीक के साथ उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग Electric Car में फ्रंट साइड पर नए लुक के साथ ग्रिल, एलईडी हैडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी डीआरएलएस दिया जा सकता है। इसके साथ कुछ लीक खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि टाटा मोटर्स इसे ड्यूल टोन के साथ पेश कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में ब्लैक रुफ रेल्स के साथ मूनरुफ भी देखने को मिल सकता है। Tata Nano EV Price 10 लाख रुपये के अंदर होने की संभावना है। टाटा नैनो ईवी की कीमत कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।

स्पेक्सटाटा नैनो ईवी की लीक खूबियां
बैटरी24kwh
रेंज300KM
पावर60ps
टॉर्क110nm
ट्रांसमिशनऑटोमैटिक
टॉप स्पीड150KM

टाटा नैनो ईवी की बैटरी में मिल सकती है स्पेशल टेक्नोलॉजी

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Tata Nano EV में हाईटेक खूबियां जोड़ी जा सकती हैं। टाटा मोटर्स इस Electric Car में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, 6 स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटीलेटिड सीट्स, रियर एसी वेंट्स और पावर्ड विंडो जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि टाटा इस इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में स्पेशल टेक्नोलॉजी को शामिल कर सकती है। यह तकनीक बैटरी की क्षमता को बेहतर करने का काम करेगी। लीक के अनुसार, इस कार में 24kwh की बैटरी पैक के साथ 300KM की रेंज आ सकती है। इसमें 150KM की टॉप स्पीड दी जा सकती है। Tata Nano EV Price 7 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जा सकता है। कार मेकर इस कार को साल के अंत तक बाजार में पेश कर सकती है। टाटा नैनो ईवी की कीमत और लॉन्च को लेकर कुछ भी औपचारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026