---Advertisement---

Tata Nexon EV Facelift vs Mahindra XUV400: किस इलेक्ट्रिक कार में मिलेंगे एडवांस फीचर्स, बुक करने से पहले एक बार पढ़ लें

Tata Nexon EV Facelift vs Mahindra XUV400: टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट और महिंद्रा एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक कार में क्या अंतर है। दोनों में से किस गाड़ी को खरीदना फायदे का सौदा साबित होगा। जानें दोनों कारों की खास डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 10, 2023 12:04 अपराह्न

Tata Nexon EV Facelift vs Mahindra XUV400
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon EV Facelift vs Mahindra XUV400: देश की दिग्गज कार कंपनी टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए धांसू कार नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट से बीते दिनों पर्दा उठा दिया। इस कार का मुकाबला महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी400 (Tata Nexon EV Facelift vs Mahindra XUV400) से होगा। इन दोनों ही कारों में क्या अंतर है और दोनों में क्या खास फीचर्स दिए गए हैं। नीचे खबर में जानें पूरा अंतर।

Tata Nexon EV Facelift के फीचर्स

टाटा ने इस कार में मिड रेंज और लॉन्ज रेंज दो वेरिएंट में उतारा है। कंपनी ने इस कार को नए कर्व डिजाइन के साथ पेश किया है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस कार के लॉन्ग रेंज में 40.5kwh की बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 465km की रेंज देती है। ये 143bhp की ताकत और 215nm का टॉर्क देती है। वहीं, मिड रेंज में 30kwh की बैटरी मिलती है, ये सिंगल चार्ज पर 325km की रेंज देने का दावा करती है। ये 127bhp की ताकत और 215nm का टॉर्क देती है। इसकी कीमतों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Mahindra XUV400 की खूबियां

महिंद्रा एक्सयूवी400 में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। साथ ही एलईडी टेल लाइट्स, चारों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। इलेक्ट्रिक सनरुफ के साथ सेफ्टी के लिए रिवर्स पार्किंग कैमरा, 6 एयरबैग्स, ईएसपी, TPMS मिलता है। इस कार में दो बैटरी पैक मिलते हैं। 34.5KWH बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 375KM की रेंज देता है। वहीं, 39.4KWH बैटरी पैक 456KM की रेंज देता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 15.99 लाख से लेकर 19.39 लाख रुपये है।

फीचर्सTata Nexon EV FaceliftMahindra XUV400
बैटरी40.5kwh-30kwh34.5KWH-39.4KWH
ताकत143bhp150bhp
टॉर्क215nm310nm
रेंज465km-325km375KM-456KM

यहां पर केवल जानकारी के लिए बताया गया है। किसी भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Royal Enfield Guerrilla 450 Apex

मार्च 29, 2026

Wuling Hongguang Mini EV 

मार्च 29, 2026

Hyundai Venue

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026

Tata Nexon EV

मार्च 28, 2026

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026