Tata Nexon EV: पेट्रोल-डीजल की चिंता छोड़कर पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी पर लगाए दांव, खरीदने के लिए काफी हैं ये 3 सॉलिड वजह

Tata Nexon EV: नई कार खरीदनी है, तो फ्यूल वाली गाड़ी को छोड़कर टाटा नेक्सन ईवी पर विचार कर सकते हैं। इसमें दमदार बैटरी क्षमता के साथ धांसू रेंज और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Tata Nexon EV

Photo Credit: Tata Motors

Tata Nexon EV: पश्चिम एशिया में जंग चल रही है। ऐसे में महायुद्ध का प्रभाव भारत समेत पूरी दुनिया के आटो बाजार पर दिखना शुरू हो गया है। ऐसे में इंडिया में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा किया गया है। हालांकि, नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के प्राइस अभी भी स्थिर बने हुए हैं। मगर फिर भी वाहन चालकों को टेंशन सता रही है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा नेक्सन ईवी पर भरोसा जता सकते हैं। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स की अच्छी पकड़ है। इस ईवी को खरीदने के ये 3 कारण काफी हैं।

टाटा नेक्सन ईवी का आकर्षक डिजाइन और खूबियां

कार निर्माता ने टाटा नेक्सन ईवी एसयूवी में काफी आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसमें आगे की तरफ बंद ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टिड एलईडी डीआरएलएस मिलता है। साथ ही दमदार लुक के साथ एलईडी टेललैंप, रियर स्पॉइलर और 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं, गाड़ी के केबिन को काफी आधुनिक रखा गया है। इसमें ब्लैक कलर की थीम चौड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आकर्षक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, रियर एसी वेंट्स, एप्पल और एंड्रॉयड ऑटो कार प्ले, वायललेस कनेटिड फीचर्स और बहुत कुछ जोड़ा गया है।

सुरक्षा से समझौता नहीं

देसी कार निर्माता ने टाटा नेक्सन ईवी एसयूवी में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है। इसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, ईएसपी, हिल अस्सिट, डिसेंट कंट्रोल, ऑटो होल्ड, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

धाकड़ बैटरी क्षमता और रेंज

वहीं, इसकी रेंज क्षमता की बात करें, तो इसमें 45kWh की बैटरी जोड़ी गई है और फुल चार्ज पर 489KM की रेंज प्रदान कर सकती है। यह 143bhp की ताकत और 215Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह 8.9 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। यह नॉर्मल चार्जर के जरिए लगभग 17 घंटों में फुल चार्ज होती है, बल्कि डीसी चार्जर से सिर्फ 40 मिनट में पूरी बैटरी चार्ज हो सकती है।

टाटा नेक्सन ईवी का दाम

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि टाटा नेक्सन ईवी की कीमत 12.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये एक्सशोरूम तक जाती है।

Exit mobile version