Suzuki New Burgman Scooter: जापानी कंपनी सुजुकी भारत में एक बार फिर से नए स्कूटर के साथ दस्तक देने जा रही है। कंपनी ने अपने अपकमिंग टू व्हीलर का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लॉन्च डेट का एलान 2 अप्रैल 2026 किया है। हांलकि ये नहीं बताया है कि, उसका नया टू व्हीलर बर्गमैन का अपडेट वर्जन हो या फिर ये मैक्सी स्कूटर होगा। इसका खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा। लेकिन ऑटो मार्केट में तमाम तरह के लीक्स और अफवाह चल रही है। खबरों की मानें तो ये 125CC इंजन के साथ आ सकता है। इसका मार्केट में मुकाबला टीवीएस एनटॉर्क 125 के साथ हो सकता है।
Suzuki New Burgman Scooter का लुक कैसा हो सकता है?
खबरों की मानें तो कंपनी ग्लोबल वर्जन लुक के साथ इसे पेश कर सकती है। सुजुकी की तरफ से जो टीजर जारी किया गया है उसमें सिर्फ हेडलाइट सेटअप के साथ डिजिटल स्क्रीन दिख रही है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये बेहद अट्रेक्टिव हो सकता है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए फर्स्ट लुक में ट्विन हेडलाइट सेटअप सुजुकी की बैजिंग दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में पॉपुलर Burgman 400 का ये वर्जन भी बताया जा रहा है। वहीं, बर्गमैन के स्ट्रीट वर्जन से प्रभावित भी कहा जा रहा है। सुजुकी लंबे समय से अपने नए स्कूटर की टेस्टिंग भारत में कर रही है। आपको बता दें, सुजुकी के भारत में सिर्फ दो तरह के स्कूटर बिकते हैं। सुजुकी एक्सेस और बर्गमैन स्ट्रीट मॉडल की अच्छी डिमांड भी देखने को मिलती है। ये दोनों ही 125 CC में आते हैं।
सुजुकी के अपकमिंग स्कूटर का संभावित इंजन और अनुमानित कीमत
लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, सुजुकी का नया स्कूटर पहले से ही ग्लोबल मार्केट में मौजूद Burgman 400 से मिलता जुलता हो सकता है। जिसे हेडलाइट्स स्पिलिट डिजाइन और स्पिलट हेडलैम्पस के साथ उतारा जा सकता है। सुजुकी का ये नई जनरेशन का दो पहिया वाहन बताया जा रहा है। इसमें डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले से लेस इंस्ट्रूमेंट कल्सटर मिल सकता है। अभी तक कंपनी ने इंजन को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसमें 125 सीसी का इंजन मिल सकता है। अफवाहों की मानें तो इसे 1 लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, ये स्कूटर है या फिर सुजुकी की कोई नई बाइक है।
