---Advertisement---

Suzuki New Burgman Scooter बदलने आ रहा स्कूटर्स की दुनिया! ग्लोबल वर्जन लुक के साथ मिल सकता है पावरफुल इंजन, जानें लीक खूबियां

Suzuki New Burgman Scooter: सुजुकी भारत में 2 अप्रैल को एक नया स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। खबरों की मानें तो ये मार्केट में पहले से मौजूद बर्गमैन का अपडेट वर्जन हो सकता है। कंपनी इसे ग्लोबल वर्जन के साथ पेश कर सकती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 27, 2026 2:58 अपराह्न

Suzuki New Burgman Scooter
Follow Us
---Advertisement---

Suzuki New Burgman Scooter: जापानी कंपनी सुजुकी भारत में एक बार फिर से नए स्कूटर के साथ दस्तक देने जा रही है। कंपनी ने अपने अपकमिंग टू व्हीलर का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लॉन्च डेट का एलान 2 अप्रैल  2026 किया है।  हांलकि ये नहीं बताया है कि, उसका नया टू व्हीलर   बर्गमैन का अपडेट वर्जन हो या फिर ये मैक्सी स्कूटर होगा। इसका खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा। लेकिन ऑटो मार्केट में  तमाम तरह के लीक्स और अफवाह चल रही है।  खबरों की मानें तो ये 125CC इंजन के साथ आ सकता है।  इसका मार्केट में मुकाबला  टीवीएस एनटॉर्क 125  के साथ हो सकता है।

Suzuki New Burgman Scooter का लुक कैसा हो सकता है?

खबरों की मानें तो कंपनी ग्लोबल वर्जन लुक के साथ इसे पेश कर सकती है। सुजुकी की तरफ से जो टीजर जारी किया गया है उसमें सिर्फ हेडलाइट सेटअप के साथ डिजिटल स्क्रीन दिख रही है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये बेहद अट्रेक्टिव हो सकता है। कंपनी की तरफ से जारी किए गए फर्स्ट लुक में ट्विन हेडलाइट सेटअप सुजुकी की बैजिंग दिख रही है। ग्लोबल मार्केट में पॉपुलर Burgman 400 का ये वर्जन भी बताया जा रहा है। वहीं, बर्गमैन के स्ट्रीट वर्जन से प्रभावित भी कहा जा रहा है। सुजुकी लंबे समय से अपने नए स्कूटर की टेस्टिंग भारत में कर रही है।  आपको बता दें, सुजुकी के भारत में सिर्फ दो तरह के स्कूटर बिकते हैं। सुजुकी एक्सेस और बर्गमैन स्ट्रीट मॉडल की अच्छी डिमांड भी देखने को मिलती है। ये दोनों ही 125 CC में आते हैं।

सुजुकी के अपकमिंग स्कूटर का संभावित इंजन और अनुमानित कीमत

लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, सुजुकी का नया स्कूटर पहले से ही ग्लोबल मार्केट में मौजूद Burgman 400  से मिलता जुलता हो सकता है। जिसे हेडलाइट्स स्पिलिट डिजाइन और स्पिलट हेडलैम्पस के साथ उतारा जा सकता है। सुजुकी का ये नई जनरेशन का दो पहिया वाहन बताया जा रहा है। इसमें डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले से लेस इंस्ट्रूमेंट कल्सटर मिल सकता है। अभी तक कंपनी ने इंजन को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसमें 125 सीसी का इंजन मिल सकता है। अफवाहों की मानें तो इसे 1 लाख के आस-पास की कीमत में पेश किया जा सकता है।  फिलहाल कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसीलिए ये कहना मुश्किल है कि, ये स्कूटर है या फिर सुजुकी की कोई नई बाइक है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

मार्च 27, 2026

Ola Electric

मार्च 26, 2026

2026 Royal Enfield Guerrilla 450

मार्च 26, 2026

VIDA VX2 Plus KKR Edition

मार्च 25, 2026

Kia EV2 Electric Car

मार्च 25, 2026

NHAI

मार्च 25, 2026