---Advertisement---

Tata Nexon Facelift में मिलेंगे स्मार्ट इंटीरियर फीचर्स! नए कलेवर के साथ दे सकती है Hyundai Venue और Kia Sonet को टक्कर

Tata Nexon Facelift: कार बाजार में बड़ा नाम रखने वाली कंपनी टाटा मोटर्स अपनी फेमस नेक्सन कार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स तहलका मचा रहे हैं। आप भी जानें क्या है इसकी सारी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 28, 2023 1:57 अपराह्न

Tata Nexon Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon Facelift: देश के ऑटो सेक्टर में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स अपनी दमदार कारों के लिए काफी फेमस है। इंडियन एसयूवी मार्केट में टाटा की पकड़ मजबूत करने के लिए कई कारों का योगदान है, मगर इसमें से अधिक हिस्सेदारी टाटा नेक्सन की है। जी हां, ऐसे में अब खबरों में दावा किया जा रहा है कि टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट (Tata Nexon Facelift) पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी इस अपकमिंग एसयूवी को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।। जानें क्या है बाकी की जानकारी।

Tata Nexon Facelift की लीक जानकारी

भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन को जमकर पसंद किया जाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही उतारा जा सकता है। कुछ समय पहले ही टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। लीक हुई जानकारी में बताया गया है कि नेक्सन फेसलिफ्ट में नए एलिमेंट मिलेगा। इसमें अपडेटेड फ्रंट फ्रेशिया, वर्टिकली हैडलाइट्स, नए एलईडी डीआरएल, वाई शेप की टेल लाइट्स और पहले से बेहतर टेल गेट मिल सकता है। इसमें नए बंपर के साथ अलॉय व्हील्स मिल सकती है।

Tata Nexon Facelift Expected Features

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सुधार के साथ सेंट्रल कंसोल, अपडेटेड एसी वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल के साथ कैपेसिव बटन भी मिल सकता है। इसके साथ इसमें नया एयरक्रॉन पैनल दिया जा सकता है। कार में लैदरेड क्लेडिंग, स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किग कैमरा और सिंगल पैन सनरुफ दिया जा सकता है।

Tata Nexon Facelift Possible Engine

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिल सकता है। दोनों ही वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स आएगा। इस एसयूवी को 14 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 8 से 15 लाख रुपये हो सकती है। इस कार का मुकाबला Kia Sonet, Mahindra XUV300, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, and Nissan Magnite से हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026