---Advertisement---

Tata Nexon vs Hyundai Venue: दोनों में से किसमें मिलता है दमदार इंजन, किसे खरीदना होगा स्मार्ट डिसीजन, यहां देखें

Tata Nexon vs Hyundai Venue: टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर्स दोनों ही कंपनियों ने अपनी अलग ही लेवल की विश्वसनीयता कायम की है। इनकी गाड़ियां हर सेगमेंट में देखने को मिल जाती हैं। अब ऐसे में दोनों का कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी अच्छा दबदबा है तो जब कोई ग्राहक गाड़ी लेने की प्लानिंग करता है ...

Read more

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 18, 2023 2:37 अपराह्न

Tata Nexon vs Hyundai Venue
Follow Us
---Advertisement---

Tata Nexon vs Hyundai Venue: टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर्स दोनों ही कंपनियों ने अपनी अलग ही लेवल की विश्वसनीयता कायम की है। इनकी गाड़ियां हर सेगमेंट में देखने को मिल जाती हैं। अब ऐसे में दोनों का कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी अच्छा दबदबा है तो जब कोई ग्राहक गाड़ी लेने की प्लानिंग करता है तो वह कन्फ्यूज हो जाता है। आज हम आपके लिए Tata Nexon vs Hyundai Venue का फीचर्स के लिहाज से कंपेरिजन लेकर आए हैं। इस खबर को पढ़कर आपको दोनों ही गाड़ियों के बारे में पूरा आइडिया लग जाएगा।

Tata Nexon के बेस वेरिएंट का इंजन

Tata Nexon को कई वेरिएंट में पेश किया जाता है। इसका बेस वेरिएंट Smart 1.2 पेट्रोल 5MT के साथ आता है। जिसमें 1197 सीसी की क्षमता वाला 3 सिलेंडर इंजन प्रदान किया जाता है। इसको मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाता है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 118 बीएचपी की शक्ति और 1750 आरपीएम पर 170 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा कर सकता है। सेफ्टी के लिहाज से देखें तो गाड़ी को 5 स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग मिली हुई है। वहीं 6 एयरबैग भी इसमें दिए गए हैं।

Hyundai Venue में मिलने वाली खूबियां

इस गाड़ी में 1197 सीसी की क्षमता वाला 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 82 बीएचपी की शक्ति और 114 एनएम का पीक टॉर्क निकाल सकता है। यह पेट्रोल के साथ 17.5 किमी/प्रतिलीटर का माइलेज दे देती है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रब्यूशन (EBD) की सुविधा मिलती है। साथ ही हिल होल्ड असिस्ट कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल भी इसमें देखने को मिल जाता है।

Tata Nexon vs Hyundai Venue के फीचर्स

फीचर्स Tata NexonHyundai Venue
इंजन197 सीसी 3 सिलेंडर इंजन197 सीसी की क्षमता वाला 4 सिलेंडर इंजन
टॉर्क1750 आरपीएम पर 170 एनएम का पीक टॉर्क114 एनएम का पीक
शक्ति5500 आरपीएम पर 118 बीएचपी82 बीएचपी की शक्ति
ट्रांसमिशन5 स्पीड मैनुअल5 स्पीड मैनुअल
सेफ्टी5 स्टार NCAP, 6 एयरबैग2 एयरबैग, सीटबेल्ट वॉर्निंग, NCAP रेटिंग नहीं है।

खरीदने से पहले बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें, यहां सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hero Vida VXZ Electric Bike

मार्च 10, 2026

Honda Discount Offers

मार्च 10, 2026

2026 Hyundai Verna

मार्च 9, 2026

Renault Duster 2026

मार्च 9, 2026

Mahindra XUV7XO

मार्च 9, 2026

Tata Tiago EV Facelift

मार्च 8, 2026