---Advertisement---

Tata Punch EV क्या Citroen ec3 इलेक्ट्रिक कार के लिए बनेगी आफत? लीक हुए फीचर्स

Tata Punch EV को जल्द पेश किया जा सकता है। इस कार को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 8, 2023 6:18 अपराह्न

Tata Punch EV
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch EV : देश की बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार टाटा का जलवा ग्राहकों के दिल और दिमाग पर खूब देखने को मिलता है। यही वजह है कि, टाटा की जैसे ही कोई गाड़ी आती है तुरंत ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। टाटा की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की बात करें तो Tata Nexon, Tata Punch और Tata Tiago ये तीन ऐसी गाड़ियां हैं। जिन पर ग्राहकों का खूब प्यार देखने को मिल रहा है। वहीं, टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV है। इसका जलवा इन दिनों ऑटो मार्केट में खूब देखने को मिल रहा है। खबरों की मानें तो इस कार का मुकाबला citroen ec3 जैसी शानदार इलेक्ट्रिक कार से हो सकता है।

Tata Punch EV जल्द हो सकती है लॉन्च

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ते रुझान को देखते हुए कंपनी अब Tata Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आ रही है। जिसे Tata Punch EV नाम से उतारा जाएगा। इसके लुक में पेट्रोल-डीजल मॉडल के मुकाबले थोड़ा सा बदलाव किया जा सकता है। front bumper पर Charging port मिल सकता है। वहीं गाड़ी के front पर grille, running lights और headlamps के साथ fog lights मिल सकती है। खबरों की मानें तो इस कार में High Mount Stop Lamp, Shark-fin Antenna, 360 Degree Camera, Camera on RVM, Rear Wiper जैसी खूबियां भी मिल सकती हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 inch touchscreen infotainment system मिल सकता है वहीं, smartphone को चार्ज करने के लिए connectivity चार्जर मिल सकता है। इसके साथ ही खबर है कि, इसमें electric sunroof भी मिल सकता है।

Tata Punch EV के फीचर्स

फीचरTata Punch EV
रेंज सिंगल चार्ज पर 200 से 300 की रेंज मिल सकती है।
बैटरीदो बैटरी पैक मिलने की बात कही जा रही है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए rear disc brakes के साथ electronic parking brake मिल सकते हैं।
अन्य खासियतcircular display के साथ integrated gear selector dial मिल सकता है। वहीं, Two-spoke steering wheel मिल सकते हैं।

Tata Punch EV इस कार को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इसकी कीमत, लॉन्चिग और फीचर्स को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। ये खबर लीक जानकारी के आधार पर बनाई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MG Majestor

फ़रवरी 12, 2026

Tata Nexon EV

फ़रवरी 12, 2026

Maruti Suzuki Fronx Hybrid

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026

Tata Punch EV Facelift

फ़रवरी 11, 2026

Maruti Grand Vitara

फ़रवरी 10, 2026