---Advertisement---

Tata Punch Facelift:सेफ्टी ही नहीं इंजन में भी एक नंबर है नई पंच, जानें 5.59 लाख की इस सब-कॉम्पैक्ट SUV को खरीदना क्यों खरीदना चाहिए?

Tata Punch Facelift: नई पंच एक नहीं अनेक खूबियों से लैस है। ये सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सुरक्षा में 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। वहीं, अब इसके इंजन और लुक में भी बदलाव किए गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 27, 2026 6:39 अपराह्न

Tata Punch Facelift
Follow Us
---Advertisement---

Tata Punch Facelift:  देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की जब भी बात होती है तो इसमें टाटा पंच का नाम जरुर आता है। ये एक 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस सब-कॉम्पैक्ट SUV है। जो कि, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक सभी वर्जन में मौजूद है। खास बात ये कि, इसके हर वर्जन को ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं। अपने ग्राहकों के  लगातार बढ़ते प्यार और क्रेज को देखते हुए कंपनी ने 13 जनवरी 2026 को टाटा पंच फेसलिफ्ट को पेश किया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 5.59 लाख है। ऑन रोड ये कार 7 लाख से लेकर 11 लाख तक की कीमत में पड़ेगी।

Tata Punch Facelift  क्यों है खास?

बजट सेगमेंट में इससे सुरक्षित कोई भी दूसरी 5 सीटर कार मौजूद नहीं है। अगर आप भी कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार टाट पंच फेसलिफ्ट की खूबियों को जान लीजिए।नई पंच को कूर्ग क्लाउड्स , प्रिस्टीन व्हाइट , डेटोना ग्रे , बंगाल रूज , सायंटाफिक और कैरेमल जैसे कलरों में पेश किया गया है।

 

टाटा पंच फेसलिफ्ट में स्टाइलिश एक्सटीरियर दिया गया है। इस कार को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इसमें कंपनी ने इसमें CNG AMT कॉम्बिनेशन भी दिया है। टाटा पंच फेसलिफ्ट के लुक में बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में नई लाइट मिल रही हैं। इसका फ्रंट पियानों ब्लैक कलर के साथ फिनिशिंग देता है। इसमें नए लोअर ग्रिल और स्किवड प्लेट्स जोड़ी गई हैं। पंच का फेसलिफ्ट वर्जन हैरियर और सफारी से काफी मिलता है। इसकी बैक में टेल लैंप लगाए गए हैं। कंपनी ने पंच के इंटीरियर को भी बदल दिया है। इसके बटन को टॉगल स्टाइल स्विच के साथ जोड़ा गया है। वहीं, नए ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील जोड़े गए हैं। इसके साथ ही 26.03 सेमी का इंफोटेंमेंट सिस्टम , इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच की TFT स्क्रीन को जोड़कर इसे अंदर से और भी ज्यादा स्टाइलिश बना दिया गया है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स मिल रही हैं।

टाटा पंच फेसलिफ्ट का इंजन और परफॉर्मेंस

टाटा पंच फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा बदलाव इसका इंजन है। इसमें ग्राहक की जरुरत को देखते हुए 3 इंजन के ऑप्शन मिल रहे हैं। पहला 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन, दूसरा .2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन , तीसरा, 1.2 लीटर नुचरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन CNG है। ये इंजन 120hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पंच की फेसलिफ्ट 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। वहीं, ये 150-160 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ भी सकती है। टाटा पंच फेसलिफ्ट में कंपनी ने पेट्रोल वेरियंट में 366 लीटर का बूट स्पेस और सीएनजी वेरियंट में 210 लीटर का बूट स्पेस दिया है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026