---Advertisement---

Renault Duster 2026: आखिर क्यों खरीदनी चाहिए नई रेनॉल्ट डस्टर? ये 5 खूबियां आते ही पलभर में बना लेंगी दीवाना; जानें डिटेल

Renault Duster 2026: नई रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी को गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। इसमें कई सारी दमदार खूबियां देखने को मिल सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 26, 2026 5:18 अपराह्न

Renault Duster 2026
Follow Us
---Advertisement---

Renault Duster 2026: एसयूवी मार्केट की फेमस गाड़ी एक बार फिर लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रेनॉल्ट डस्टर 2026 धमाका कर रही है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इसमें एक नहीं, बल्कि 5 आलीशान खूबियां देखने को मिल सकती हैं। फ्रांस की कार कंपनी ने अपनी मौजूदा डस्टर के क्रेज को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश की है।

Renault Duster 2026 का आकर्षक डायमेंशन

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी में बढ़िया डायमेंशन देखने को मिल सकता है। कार कंपनी इसमें 4.3 मीटर की लंबाई, 1.8 मीटर चौड़ाई और 1.6 मीटर की ऊंचाई दे सकती है। साथ ही इसका व्हीलबेस 2.6 मीटर रह सकता है।

धाकड़ इंटीरियर

रिपोर्ट्स की मानें, तो रेनॉल्ट डस्टर 2026 गाड़ी के इंटीरियर में काफी आकर्षक थीम देखने को मिल सकती है। गाड़ी में दमदार लेआउट और ड्यूल टोन कलर थीम मिलने की उम्मीद है।

दमदार इंफोटेनमेंट सिस्टम

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में बताया जा रहा है कि रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी में आलीशान इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसमें 10 इंच की टचस्क्रीन के साथ एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा आ सकती है।

मिलेंगे कई फीचर्स

कार कंपनी नई रेनॉल्ट डस्टर 2026 गाड़ी में एयर प्यूरिफायर, रियर एसी वेंट्स, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा और कई दमदार सेफ्टी फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

जबरदस्त रह सकता है इंजन

उधर, रेनॉल्ट डस्टर 2026 गाड़ी में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर का हाइब्रिड इंजन आ सकता है। इसकी परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रहने की संभावना है।

रेनॉल्ट डस्टर 2026 की संभावित कीमत

रेनॉल्ट डस्टर 2026 एसयूवी का प्राइस 10 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने का अनुमान है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026