---Advertisement---

Maruti Suzuki Wagon R के ये हैं 3 सबसे बड़े दुश्मन, कम कीमत में दे रहे महंगे फीचर्स

Maruti Suzuki Wagon R को टक्कर Tata Punch, Maruti Suzuki Swift और Hyundai i20 जैसी गाड़ियों से है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 1, 2024 11:44 पूर्वाह्न

Maruti Suzuki Wagon R
Follow Us
---Advertisement---

Maruti Suzuki Wagon R: देश में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचकर नंबर वन का तमगा अपने नाम करने वाली Maruti Suzuki की कारें खूब बिकती हैं। इसकी खास वजह किफायती कीमत और ज्यादा माइलेज है। मारुति की अगर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की बात होती है तो उसमें Maruti Suzuki Wagon R का नाम जरुर आता है। Maruti Wagon R की एक्स शोरुम कीमत भी 6.34 लाख से लेकर 8.44 लाख तक है।  Maruti Suzuki Wagon R कार में 998 cc से लेकर 1197 cc का इंजन मिलता है। ये गाड़ी 23.56 से लेकर 34.05 kmpl माइलेज दे सकती है। वैसे तो इस बजट फ्रेंडली कार का कोई मुकाबला नहीं है, लेकिन आज हम आपको इस गाड़ी को सीधे टक्कर देने वाली 3 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तीन गाड़ियां Tata Punch, Maruti Suzuki Swift और Hyundai i20 हैं। 10 लाख से कम में ये तीनों ही गाड़ियां काफी अच्छे फीचर्स और माइलेज देती हैं।

Maruti Suzuki Wagon R के फीचर्स

मारुति की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ये गाड़ी 6.49 लाख से लेकर 9.60 लाख तक की एक्स शोरुम कीमत में आती है।

फीचरMaruti Suzuki Wagon R
इंजन998 to 1197 cc का इंजन मिलता है।
माइलेज23.56 to 34.05 kmpl माइलेज देती है।
फ्यूल वेरियंटPetrol & CNG फ्यूल वेरियंट में आती है।
ट्रांसमिशनManual & Automatic के साथ आती है।
सेफ्टी रेटिंग1 Star (Global NCAP)की रेटिंग मिली हुई है।
बूट स्पेस312 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
टॉप स्पीड152kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

TATA Punch के फीचर्स

Tata Punch EV
Tata Punch EV

Tata Punch की एक्स शोरुम कीमत 6.13 लाख रुपए से लेकर 10.20 लाख तक है।

फीचरTATA Punch
इंजन1199 cc का इंजन के साथ आती है।
माइलेज18.8 से लेकर 26.99 kmpl का माइलेज दे सकती है।
फ्यूल वेरियंटPetrol & CNG दोनों ही फ्यूल वेरियंट में आती है।
ट्रांसमिशन5 Manual और Automatic ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
सीट5 Seater कार है।
पावर /टॉर्क86 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क देती है।
सेफ्टी रेटिंग5 Star (Global NCAP) सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
बूट स्‍पेस366 लीटर का बूट स्‍पेस के साथ आती है।
टॉप स्पीड140 kmph की टॉप स्पीड दे सकती है।

Maruti Suzuki Swift 2024 के फीचर्स

Maruti Suzuki Swift 2024
Maruti Suzuki Swift 2024

ये कार 6.49 लाख रुपए से लेकर 9.65 लाख की एक्स शोरुम कीमत में आने वाली गाड़ी है।

फीचरMaruti Suzuki Swift 2024
इंजन1197 cc का इंजन दिया गया है।
टॉर्क113Nm की टॉर्क देती है।
पावर82PS की पावर देती है।
माइलेज25.72 किमी का माइलेज दे सकती है।
गियरबॉक्स5-speed MT and a 5-speed AMT गियरबॉक्स मिलते हैं।
बूट स्पेस265 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
फ्यूल वेरियंटPetrol फ्यूल वेरियंट में आती है।
सीट5 सीटर कार है।
सेफ्टी फीचर्ससेफ्टी के लिए इस कार में 6 airbags, 3-point seat belt, hill-hold control, electronic stability program जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Hyundai i20 के फीचर्स

Hyundai i20

Hyundai i20 की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 7 लाख के आस-पास है। ये गाड़ी लंबे समय से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है।

फीचर Hyundai i20
इंजन1197 cc इंजन दिया गया है।
ट्रांसमिशनManual और Automatic ट्रांसमिशन मिलते हैं।
सेफ्टी रेटिंग3 Star (Global NCAP) की रेटिंग दी गई है।
फ्यूल वेरियंटPetrol फ्यूल वेरियंट के साथ आती है।
पावर/टॉर्क86.76bhp@6000rpm की पावर और 114.7Nm@4200rpm की टॉर्क देती है।

ये तीनों ही गाड़ियां काफी अच्छी हैं, अब आप अपनी पसंद से किसी को भी खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tata Sierra EV

फ़रवरी 27, 2026

Royal Enfield Bullet 250CC 2026

फ़रवरी 26, 2026

Kia Syros EV

फ़रवरी 26, 2026

Kawasaki Ninja 300

फ़रवरी 25, 2026

TVS Tangent RR

फ़रवरी 25, 2026

Mahindra Scorpio N Facelift

फ़रवरी 25, 2026