Tata Safari EV: 600 किमी की रेंज ही नहीं एडवांस्ड टेक फीचर्स से भरी होगी टाटा की ये इलेक्ट्रिक कार! जानें लीक फीचर्स-कीमत

Tata Safari EV:  टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में सफारी की गिनती होती है। लेकिन अब इसका इलेक्ट्रिक वर्जन  आने वाला  है। खबरों की मानें तो इसी साल दीवाली तक ये गाड़ी  लॉन्च हो सकती है।

Tata Safari EV

Picture Credit: Google

Tata Safari EV:  टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में सफारी की गिनती होती है। टाटा सफारी अपने दमदार इंजन और सेफ्टी के लिए जानी जाती है। लेकिन अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। टाटा सफारी इलेक्ट्रिक कार इसी साल दीवाली के मौके पर लॉन्च हो सकती है। खबरों की मानें को कंपनी सफारी ईवी को 7 सीटों के साथ उतार सकती है। इसके साथ ही इसमें कई सारे फीचर्स को पेश किया जा सकता है।  हालंकि अभी तक कंपनी ने सफारी के इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं।

Tata Safari EV की संभावित बैटरी, रेंज , चार्जर और परफॉर्मेस

टाटा सफारी ईवी में कंपनी 65 kWh बैटरी और 75 kWh बैटरी पैक दे सकती है। बैटरी के ये अलग-अलग ऑप्शन 500 किमी से लेकर 600 किमी तक की रेंज दे सकते हैं। सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन 170 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। गाड़ी को चार्ज करने के लिए 150 kW का DC फास्ट चार्जर मिल सकता है। लीक खबरों की मानें तो ये 20 मिनट में 80 फीसदी तक फुल चार्ज हो सकती है। दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस को चार्ज करने के लिए कंपनी इसमें V2L और V2V के खास फीचर्स जोड़ सकती है।

टाटा सफारी ईवी में क्या मिल सकता है यूनिक?

टाटा सफारी ईवी में कंपनी कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स मिल सकती है। वहीं, पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकता है। खराब रास्तों पर गाड़ी को स्मूथ और स्पीड से चलाने के लिए ऑल-व्हील ड्राइव का फीचर मिल सकता है। गाड़ी को फोन से कंट्रोल करने के लिए TiDAL आर्किटेक्चर का फीचर मिल सकता है। ये एक 7 सीटर कार हो सकती है । जिसके इंटीरियर में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है। ड्राईवर और यात्री की सुरक्षा के लिए लेवल 2 ADAS की सुरक्षा मिल सकती है।

टाटा सफारी ईवी के लुक में हो सकते हैं बदलाव

टाटा सफारी ईवी के लुक में कंपनी कुछ खास बदलाव नहीं करेगी। लेकिन ईवी डिजाइन देने के लिए इसके ग्रिल की जगह बॉडी-कलर्ड पैनल लगा सकती है। इसके बोनट के सामने कनेक्टेड LED लाइट बार लाइट मिल सकता है। इसके बंपर में बदलाव किए जा सकते है। इसे शार्प और ‘एयरोडायनेमिक’ बनाया जा सकता है। सामने की तरफ ईवी की बैंजिग की जा सकती है।

टाटा सफारी इलेक्ट्रिक कार की अनुमानित कीमत और कॉम्पिटिशन 

टाटा सफारी की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। इसकी शुरुआती ऑन रोड कीमत 25 लाख हो सकती है। वहीं, टॉप मॉडल 32 लाख तक जा सकता है। सफारी ईवी का मुकाबला Mahindra XEV 9e, VinFast VF MPV 7 और Maruti Suzuki eVX से हो सकता है। इसके साथ ही ये टाटा की Tata Harrier EV के लिए भी चुनौती बन सकती है।

Exit mobile version