---Advertisement---

Tata Safari Prices Hiked: टाटा की सबसे सुरक्षित 7 सीटर फैमिली कार हुई महंगी, जानें पेट्रोल या फिर डीजल किसकी बढ़ी कीमत?

Tata Safari Prices Hiked: टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सफारी अब महंगी हो गई है। ग्राहक को अब इसे खरीदने के लिए 8700 से लेकर 22000 हजार तक की कीमत चुकानी होगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 4:26 अपराह्न

Tata Safari Prices Hiked
Follow Us
---Advertisement---

Tata Safari Prices Hiked:  टाटा सफारी एक ऐसी 7 सीटर SUV कार है। जिसे सबसे सुरक्षित फैमिली कार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। लेकिन अब ये महंगी हो गई है। अगर आप सड़कों की महारानी सफारी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 8700 से लेकर 22000  तक की अतिरिक्त कीमत देनी पड़ेगी। सफारी के दाम बढ़ने के तीन प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो कच्चे माल की कीमत बढ़ गई है। इसीलिए कंपनी ने इसके भाव बढ़ाए हैं। वहीं, कंपनी को टाटा सफारी बनाने में काफी खर्च आ रहा है। वहीं, कंपनी ने टाटा सफारी में कुछ फीचर्स को अपडेट किया है।

Tata Safari Prices Hiked जानें नई कीमतें

टाटा मोटर्स ने अभी सिर्फ सफारी के डीजल वेरियंट के दामों को ही बढ़ाया है। पेट्रोल फ्यूल वेरियंट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसका डीजल वेरियंट 8700 से लेकर 22000 हजार तक महंगा हो गया है। ये कीमतें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर, अकम्पलिश्ड, प्लस, डार्क और स्टील्थ एडिशन और वेरियंट में बढ़ी हैं। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये भिन्न हो सकती है। इसीलिए खरीदने से पहले नजदीकी डीजल से संपर्क करें। टाटा सफारी का डीजल वेरियंट 15.71 लाख से लेकर 31.67 लाख तक महंगा हो गया है। ये सफाई की ऑन रोड कीमत हैं।

टाटा सफारी  का इंजन ,माइलेज, परफॉर्मेंस और अन्य स्पेसिफिकेशन

Tata Safariस्पेसिफिकेशन
इंजन2.0L क्रायोटेक डीजल इंजन 4 सिलेंडर टर्बोचार्य्ड के साथ आता है।
पावर70 PS @ 3750 rpm की पावर को जनरेट करता है।
टॉर्क350 Nm @ 1750-2500 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं।
माइलेजमैनुअल वेरियंट 16.30 किमी का माइलेज दे सकता है। वहीं, ऑटोमैटिक वेरियंट 14.50 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।
स्पीड180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
मोड और ब्रेकEco, City, और Sport मोड के साथ Normal, Rough, और Wet मोड्स मिलते हैं। राइडर जरुरत के हिसाब से बदल सकता है। ABEऔर EBD के साथ सभी टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
बूट स्पेससीटों को फोल्ड करके 1000 लीटर से ज्यादा बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
सनरुफपैनोरमिक सनरूफ एआई के साथ मिलता है।
इंटीरियर फीचरइंटीरियर में 12.3 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। इससे एंड्रोयड और एपप्ल कार प्ले को कनेक्ट किया जा सकता है।

 

कितनी सुरक्षित है टाटा सफारी?

टाटा सफारी ग्लोबल NCAP में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग पा चुकी है। इसमें 7 एयरबैग ADAS के साथ मिलते हैं। बड़ी फैमिली की सुरक्षा के लिए सफारी अच्छा विकल्प है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toyota Hydrogen Scooter

मई 7, 2026

2026 Honda City Facelift

मई 7, 2026

Toyota Fortuner 2026

मई 7, 2026

Maruti Suzuki Brezza Facelift

मई 7, 2026

Tata Curvv EV SeriesX

मई 6, 2026

Bajaj Avenger 220

मई 6, 2026