Tata Safari Prices Hiked: टाटा सफारी एक ऐसी 7 सीटर SUV कार है। जिसे सबसे सुरक्षित फैमिली कार कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। लेकिन अब ये महंगी हो गई है। अगर आप सड़कों की महारानी सफारी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 8700 से लेकर 22000 तक की अतिरिक्त कीमत देनी पड़ेगी। सफारी के दाम बढ़ने के तीन प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो कच्चे माल की कीमत बढ़ गई है। इसीलिए कंपनी ने इसके भाव बढ़ाए हैं। वहीं, कंपनी को टाटा सफारी बनाने में काफी खर्च आ रहा है। वहीं, कंपनी ने टाटा सफारी में कुछ फीचर्स को अपडेट किया है।
Tata Safari Prices Hiked जानें नई कीमतें
टाटा मोटर्स ने अभी सिर्फ सफारी के डीजल वेरियंट के दामों को ही बढ़ाया है। पेट्रोल फ्यूल वेरियंट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसका डीजल वेरियंट 8700 से लेकर 22000 हजार तक महंगा हो गया है। ये कीमतें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर, अकम्पलिश्ड, प्लस, डार्क और स्टील्थ एडिशन और वेरियंट में बढ़ी हैं। विभिन्न शहरों और राज्यों में ये भिन्न हो सकती है। इसीलिए खरीदने से पहले नजदीकी डीजल से संपर्क करें। टाटा सफारी का डीजल वेरियंट 15.71 लाख से लेकर 31.67 लाख तक महंगा हो गया है। ये सफाई की ऑन रोड कीमत हैं।
टाटा सफारी का इंजन ,माइलेज, परफॉर्मेंस और अन्य स्पेसिफिकेशन
| Tata Safari | स्पेसिफिकेशन |
| इंजन | 2.0L क्रायोटेक डीजल इंजन 4 सिलेंडर टर्बोचार्य्ड के साथ आता है। |
| पावर | 70 PS @ 3750 rpm की पावर को जनरेट करता है। |
| टॉर्क | 350 Nm @ 1750-2500 rpm की टॉर्क को जनरेट करता है। |
| ट्रांसमिशन | 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। |
| माइलेज | मैनुअल वेरियंट 16.30 किमी का माइलेज दे सकता है। वहीं, ऑटोमैटिक वेरियंट 14.50 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। |
| स्पीड | 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। |
| मोड और ब्रेक | Eco, City, और Sport मोड के साथ Normal, Rough, और Wet मोड्स मिलते हैं। राइडर जरुरत के हिसाब से बदल सकता है। ABEऔर EBD के साथ सभी टायरों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। |
| बूट स्पेस | सीटों को फोल्ड करके 1000 लीटर से ज्यादा बड़ा बूट स्पेस मिलता है। |
| सनरुफ | पैनोरमिक सनरूफ एआई के साथ मिलता है। |
| इंटीरियर फीचर | इंटीरियर में 12.3 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। इससे एंड्रोयड और एपप्ल कार प्ले को कनेक्ट किया जा सकता है। |
कितनी सुरक्षित है टाटा सफारी?
टाटा सफारी ग्लोबल NCAP में 5 स्टार की सुरक्षा रेटिंग पा चुकी है। इसमें 7 एयरबैग ADAS के साथ मिलते हैं। बड़ी फैमिली की सुरक्षा के लिए सफारी अच्छा विकल्प है।
