2026 MG Majestor: रफ एंड बोल्ड रोड प्रेजेंस के साथ दिल जीत सकती है बड़ी SUV, प्रीमियम फीचर्स और धाकड़ इंजन बनाएंगे दीवाना

2026 MG Majestor: अपकमिंग 2026 एमजी मैजेस्टर एसयूवी अगले कुछ दिनों में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

2026 MG Majestor

Photo Credit: Google

2026 MG Majestor: एसयूवी की प्रीमियम श्रेणी में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपना दबदबा बढ़ाना चाहती है। यही वजह है कि कार कंपनी 2026 एमजी मैजेस्टर प्रीमियम फुल साइज एसयूवी को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। कई हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कार मेकर अपनी आगामी एसयूवी में कई आलीशान अपग्रेड्स जोड़ सकती है। इससे गाड़ी काफी हाईटेक हो सकती है। ऐसे में इसकी कई एक्सटीरियर और इंटीरियर जानकारी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। एमपी की अपकमिंग एसयूवी का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर जैसी गाड़ियों के साथ हो सकता है।

2026 एमजी मैजेस्टर का स्टाइलिश डिजाइन और आकर्षक खूबियां

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग 2026 एमजी मैजेस्टर एसयूवी कार कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी गाड़ी होगी। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई काफी ज्यादा रह सकती है। इसके डिजाइन की बात करें, तो इसमें बड़ा ग्रिल, एलईडी लाइटिंग, एलईडी टेललैंप, रफ एंड बोल्ड रोड प्रेजेंस और 19 इंच के अलॉय व्हील्स शामिल किए जा सकते हैं। इसके इंटीरियर में 6 सीटर और 7 सीटर के दो विकल्प देखने को मिल सकते हैं। साथ ही स्टाइलिश और ट्रेंडी अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है।

वहीं, इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12.3 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडो, एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, मसाज और वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाईमेट कंट्रोल, ऑटो एयर प्यूरीफायर, पैनोरमिक सनरूफ की सुविधा भी दी जा सकती है। कंपनी इसमें सुरक्षा के लिए कई सारे फीचर्स को जोड़ सकती है। इसमें 7 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस के साथ ईबीडी, ऑल डिस्क ब्रेक, ईएससी, रियर पार्किंग सेंसर्स और लेवल-2 के साथ एडीएएस सुइट भी दिया जा सकता है।

2026 एमजी मैजेस्टर में कैसा रहेगा इंजन?

उधर, 2026 एमजी मैजेस्टर एसयूवी के पावरट्रेन पर नजर डालें, तो इसमें 2 लीटर
ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। यह 213bhp की ताकत और 478Nm की टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसमें 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल करने की संभावना है। कंपनी इसमें रियर व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव, दोनों तरह के विकल्प उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

क्या है संभावित दाम और लॉन्च डिटेल?

भारत में इसका दाम 39.5 लाख रुपये से 45 लाख रुपये एक्सशोरूम रहने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि यह गाड़ी 20 अप्रैल को लॉन्च हो सकती है। मगर अभी तक इसे लेकर कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Exit mobile version