---Advertisement---

Tata Sierra 2025: 7 वेरिएंट्स, 3 इंजन ऑप्शन और स्टाइलिश डिजाइन, खरीदने के लिए काफी हैं ये हाईटेक फीचर्स; जानें कब से शुरू होगी बुकिंग

Tata Sierra 2025: टाटा सिएरा 2025 एसयूवी में 7 वेरिएंट्स का विकल्प दिया गया है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स और 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। कंपनी जल्द ही इसकी बुकिंग शुरू कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2025 5:59 अपराह्न

Tata Sierra 2025
Follow Us
---Advertisement---

Tata Sierra 2025: टाटा की मोस्ट अवेटिड एसयूवी सिएरा का लगभग 22 साल बाद बाजार में जोरदार धमाका हो चुका है। लेजेंडरी गाड़ी ने इस बार पूरे नए रंग रुप और आट्रैक्टिव लुक के साथ एंट्री मारी है। ऐसे में हर कोई टाटा मोटर्स की इस नई एसयूवी को खरीदने के लिए उत्साहित है। कार मेकर ने टाटा सिएरा 2025 को साल की बेस्ट एसयूवी बनाने का पूरा प्रयास किया है। ऐसे में अगर आप साल के आखिर में किसी गाड़ी को लेना चाहते हैं, तो आंख बंद करके इस पर दांव लगा सकते हैं।

Tata Sierra 2025 की कीमत और बुकिंग डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाहन कंपनी ने टाटा सिएरा 2025 के सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमतों को रिवील किया है। इसका शुरुआती दाम 11.49 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में फॉर व्हीलर कंपनी गाड़ी के सभी वेरिएंट्स की प्राइस डिटेल सामने ला सकती हैं। कंपनी इसकी बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू कर सकती है। वहीं, डिलीवरी को लेकर बताया जा रहा है कि 15 जनवरी 2026 से लोगों को इसकी खेप मिलनी स्टार्ट हो सकती है

टाटा सिएरा 2025 की वेरिएंट डिटेल और एक्सटीरियर खूबियां

फॉर व्हीलर कंपनी टाटा के मुताबिक, टाटा सिएरा 2025 को 7 वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसमें Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ शामिल है। वहीं, गाड़ी के लुक की बात करें, तो इसे ऑफरोडिंग अंदाज के साथ बॉक्सी डिजाइन से लैस किया गया है। गाड़ी में एलईडी लाइटिंग पैकेज, नए डिजाइन की ग्रिल, रियर स्पॉइलर, 19 इंच के अलॉय व्हील्स और सिग्नेचर स्टाइल में कंपनी का लोगो देखने को मिलता है। जबकि, इंटीरियर में टाटा ने काफी प्रीमियम लुक देने की कोशिश की है। कंपनी ने इसमें पैनॉरमिक सनरुफ, डैशबोर्ड पर सेगमेंट में पहली बार कर्व्ड डिस्प्ले, ड्यूल जोन क्लाईमेट कंट्रोल, डबल टोन में अपहोल्स्ट्री, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और दमदार जेबीएल साउंड सिस्टम दिया गया है।

स्पेक्सटाटा सिएरा 2025
इंजन1.5 लीटर का एनए पेट्रोल
पावर105bhp
टॉर्क145Nm
गियरबॉक्समैन्युअल-ऑटोमैटिक
माइलेज16-18kmpl

दमदार है इंजन पावर और सेफ्टी फीचर्स

उधर, टाटा सिएरा 2025 की पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें 3 ऑप्शन शामिल किए गए हैं। इसमें 1.5 लीटर का एनए पेट्रोल, 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन शामिल किया गया है। दोनों ही फ्यूल विकल्पों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा देखने को मिलती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एसयूवी लगभग 16 से 18kmpl की माइलेज प्रदान कर सकती है। कार कंपनी ने इसमें सेफ्टी के लिए कई एडवांस खूबियों को जोड़ा है। इसमें 7 एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और लेवल-2 एडीएएस जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BMW F 450 GS

अप्रैल 24, 2026

MG Majestor

अप्रैल 23, 2026

Bajaj Pulsar NS 400Z

अप्रैल 22, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अप्रैल 22, 2026

Tesla Model Y L

अप्रैल 22, 2026

Tata Safari EV

अप्रैल 21, 2026